Breaking News

परिचालक दैनिक यात्रियों का मासिक पास MST की एंट्री करने के बाद स्वयं नहीं लौटाते, दैनिक यात्री परेशान

Spread the love

परिचालक दैनिक यात्रियों का मासिक पास MST की एंट्री करने के बाद स्वयं नहीं लौटाते, दैनिक यात्री परेशान

बदायूं । थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के रहने वाले योगेश श्रीवास्तव ने परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक दीपक चौधरी को ईमेल के माध्यम से एक शिकायती पत्र दिया जिसमें उन्होंने बताया कि परिवहन निगम बदायूं कार्यालय से बदायूं से बरेली आने जाने हेतु एक मासिक पास बनवाया था, जिसके माध्यम से वह अपने निजी कार्य से रोज परिवहन निगम की बस द्वारा बरेली बदायूं आना जाना करते हैं ।
उनका कहना है कि परिचालक सभी यात्रियों का टिकट बनाते समय उनसे भी टिकट के लिए कहते हैं जिससे वह अपना मासिक पास परिचालक को दे देते हैं वहीं परिचालक मासिक पास की एंट्री करने के बाद अपने पास रखे रहते हैं बिना मांगे वह मासिक पास लौटकर नहीं देते हैं जिसके कारण कभी कभी हम भूल जाते हैं और मासिक पास परिचालक के पास ही रह जाता है जिससे दैनिक यात्री को परेशानियों का सामना करना पड़ता है, और अगले दिन जब अन्य परिचालक टिकट के लिए कहता है जब उन्हें अवगत कराया जाता है कि हमारा मासिक पास किसी परिचालक के पास रह गया तब वह मानने को तैयार नहीं होते जिससे दैनिक यात्री को मजबूरन टिकट लेना पड़ता है। इसी समस्या से अवगत कराते हुए योगेश श्रीवास्तव ने परिवहन निगम क्षेत्रीय प्रबंधक से शिकायत की है कि जिस प्रकार जिम्मेदारी से परिचालक यात्री से मासिक पास लेते हैं उसी प्रकार मासिक पास की एंट्री करने के पश्चात जिम्मेदारी से यात्री को वापस भी किया करें। यह कही न कहीं लापरवाही है


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिल्सी वृद्ध आश्रम में होली पर्व पर हवन कार्यक्रम आयोजित

Spread the loveबिल्सी वृद्ध आश्रम में होली पर्व पर हवन कार्यक्रम आयोजित ऋषि आश्रम शुभ …

error: Content is protected !!