Breaking News

भारतीय किसान यूनियन चढूनी ने किया संगठन में फेरबदल

Spread the love

भारतीय किसान यूनियन चढूनी ने किया संगठन में फेरबदल

बदायूँ। भाकियू चढूनी ने बदायूँ ज़िला कार्यकारिणी में किया फ़ेरबदल।
भारतीय किसान यूनियन चढूनी के प्रदेश अध्यक्ष सरदार भूपेंद्र सिंह गिल ने जनपद बदायूँ में संगठन में फ़ेरबदल करते हुए ज़िला प्रवक्ता के पद पर कार्य कर रहे कृष्ण अवतार शाक्य को जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी सौंपी है। वहीं ज़िला मीडिया प्रभारी के पद पर कार्य कर रहे बीयीशु दास को जिला महासचिव का पदभार सौंपा है। दोनों पदाधिकारियों को ये ज़िम्मेदारी संगठन में सक्रियता को देखते हुए दी गयी है।
जिलाध्यक्ष सतीश साहू ने दोनों पदाधिकारियों का स्वागत किया कहा जनपद में अब संगठन को एक नई ऊर्जा मिलेगी।
संगठन के प्रदेश सचिव आसिम उमर ने कहा कृष्ण अवतार शाक्य को ज़िला प्रभारी नियुक्त होने से जिलाध्यक्ष सतीश साहू का मार्गदर्शन होता रहेगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कन्हैया जी के जन्मोत्सव पर निकली भव्य झांकी

Spread the loveजयकारों से गूंजा कौआ नगला, श्रद्धालुओं ने उत्साह से मनाया जन्मोत्सव कादरचौक। क्षेत्र …