आज दिनांक 06.10.2025 आज लोक निर्माण विभाग समाजिक,सांस्कृतिक एवं साहित्यिक समिति जनपद बदायूँ के तत्वाधान में दिनांक 04.10.2025 को सम्पन्न हुई उ0प्र0लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रीयल एसोशिएसन की प्रथम तैमासिक बैठक में निर्माण खण्ड-2,,लोक निर्माण विभाग,बदायूँ में कार्यरत प्रशासनिक अधिकारी राजीव सिंह राठौर के प्रान्तीय उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर फूलमालाए पहना कर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर प्रान्तीय उपाध्यक्ष राजीव सिंह राठौर ने कहा कि सभी सदस्यों को संगठित रहना चाहिए कलयुग में संगठित रहने में ही शक्ति है मुझे प्रान्तीय कार्यकारिणी ने जो दाियत्व सौपा है उसे मैं पूर्ण निष्ठा के साथ निभाऊँगा।
स्वागत समारोह में डिप्लोमा राज्य कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष अजय गंगवार,ठेकेदार संघ के जिलाध्यक्ष अमित पाण्डे,फेडरेशन आफ मिनिस्ट्रीयल एसोसियेशन के मण्डलीय अध्यक्ष मानव शर्मा,मिनिस्ट्रीयल एसो0 के क्षेत्रीय संगठन मंत्री हेमसिंह,खण्डीय लेखाधिकारी विकास सक्सेना,मिनिस्ट्रीयल एसो0 के संरक्षक नरेश चन्द्र,ठेकेदार भूपेन्द्र सिंह,अनिल कुमार,संजीव गंगवार,कुलदीप शर्मा,ओमप्रताप सिंह,विपिन सागर,मोहित शर्मा,मो0अली,भारत सिंह,कालीचरन सागर,अरविन्द पाल,राजकुमार,भूदेव सिंह,शिशुपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय संगठन मंत्री हेमसिंह द्वारा किया गया अंत में संयोजक मानव शर्मा ने सभी का आभार व्यकत किया।
Budaun Amarprabhat