Breaking News

करीब दो महीने से अधिक समय तक चली बाढ़ के दौरान सड़क में बने गड्ढे में जलभराव से ग्रामीणों को हादसे की आशंका बनी

Spread the love

सहसवान: करीब दो महीने से अधिक समय तक चली बाढ़ के दौरान सड़क में बने गड्ढे में जलभराव से ग्रामीणों को हादसे की आशंका बनी हुई है। शिकायतों के बाद भी संबंधित विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।
तौफी नगला निवासी समाजसेवी तिलक सिंह समेत ग्रामीणों ने डीएम को भेजे पत्र में लिखा है कि बाढ़ के समय औरंगाबाद टप्पा जामनी गांव के पास सड़क में गड्ढा हो गया है। इसके अलावा कोतल नगला के पास भी गड्ढा बन गया है। इन गड्ढों में पानी भरे होने से स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां से गुजरने के दौरान लोगों को हादसे की आशंका बनी रहती है। एंबुलेंस भी गांव में नहीं पहुंच पाती है। इससे गर्भवती महिलाओं व अन्य रोगियों को अस्पताल आने जाने में परेशानी होती है। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग को कई बार शिकायती पत्र भेज कर गड्ढों में मिट्टी भरवाए जाने की मांग की लेकिन अभी तक समस्या ज्यों के त्यों बनी हुई है। ग्रामीणों ने डीएम ने समस्या का समाधान कराए जाने की मांग की है।
संवाददाता डाo राशिद अली खान सहसवान बदायूं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

25 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, डकैती के रुपये, तमंचा और बाइक बरामद

Spread the loveबदायूं। जिले के थाना इस्लामनगर पुलिस ने डकैती के मामले में फरार चल …

error: Content is protected !!