Breaking News

श्री कैलाश घाम पर हुई गंगा स्वच्छता बैठक

Spread the love

श्री कैलाश घाम पर हुई गंगा स्वच्छता बैठक

श्री कैलाश घाम आध्यात्मिक ट्रस्ट रजिo भागीरथी घाट पश्चिम कछला, बदायूं पर स्वच्छता बैठक आयोजित की गई बैठक की अध्यक्षता ट्रस्ट के संस्थापक स्वामी श्याम सुंदर गिरी इंग्लिश बाबा गुरु जी के द्वारा की गई जिसमें कि भागीरथी घाट कछला पर गंगा स्वच्छता के संबंध में कई अहम् बिंदुओं पर चर्चा की गई जिसमें कि घाट की साफ-सफाई, गंगा जी नहाने के लिए आने वाले भक्तों के ठहरने की व्यवस्था की बात रखी गई
बैठक में ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेन्द्र मोहन सक्सेना ने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि यह मेरी जन्मभूमि है साथ ही मुझे इस पतित पावनी गंगा मैया की सेवा के साथ ही साथ असहाय, निराश्रितों, दिव्यांगों वरिष्ठ नागरिकों,के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु श्री कैलाश घाम आध्यात्मिक ट्रस्ट की नींव रखी गई है जिसके द्वारा हम दान के माध्यम से सहायता हेतु एक छोटी सी शुरुआत कर रहे हैं और निरंतर करते रहेंगे बैठक में संत श्री रामकिशोर दास बाबा,संत श्री ब्रह्मदास
(कोतवाल बाबा) आकाश, पवेंद्र,
पूजा मौर्य, के अलावा आस-पास के क्षेत्रवासी मौजूद रहे बैठक का संचालन रविंद्र मोहन सक्सेना ने किया। बदायूॅं अमर प्रभात संवाददाता शिव प्रताप सिंह कादरचौक


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर मनाया शिक्षक दिवस

Spread the loveबदायूं। अखिल भारतीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के आह्वान पर शिक्षक दिवस के …