Breaking News

कादरचौक थाना क्षेत्र में बालू खनन का धंधा जोरों पर, प्रशासन मौन!

Spread the love

कादरचौक थाना क्षेत्र में बालू खनन का धंधा जोरों पर, प्रशासन मौन!

बदायूं। कादरचौक थाना क्षेत्र में अवैध बालू खनन इन दिनों चरम पर है। सुबह से लेकर करीब 11 बजे तक दर्जनों ट्रैक्टर-ट्रॉलियां बालू भरकर दौड़ती नजर आती हैं। ग्रामीणों के अनुसार यह खनन खुलेआम प्रशासन और संबंधित विभागों की नाक के नीचे हो रहा है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही।

सूत्रों का कहना है कि खनन माफिया दिन-दहाड़े बालू निकालकर रातों-रात मोटी कमाई कर रहे हैं, जबकि जिम्मेदार अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अवैध खनन से जहां सरकार को राजस्व का नुकसान हो रहा है, वहीं क्षेत्रीय सड़कों की हालत भी खराब होती जा रही है।

ग्रामीणों ने जिलाधिकारी और एसएसपी बदायूं से मांग की है कि क्षेत्र में चल रहे इस अवैध बालू खनन पर तत्काल रोक लगाई जाए और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

परिवार परामर्श केंद्र बदायूं की सराहनीय पहल: आपसी कलह भुलाकर 3 परिवारों में कराया गया राजीनामा

Spread the loveबदायूं। रिजर्व पुलिस लाइन बदायूं में शनिवार को आयोजित ‘परिवार परामर्श केंद्र’ की …