Breaking News

प्रभारी निरीक्षक बनी छात्रा ने महिलाओं की शिकायतें सुनीं।

Spread the love

सहसवान: मिशन शक्ति अभियान फेज पांच के अंतर्गत प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र बहादुर सिंह ने गुरुवार को क्षेत्र के जयपुरिया पब्लिक स्कूल की कक्षा आठ की छात्रा रिद्धिमा माहेश्वरी निवासी मोहल्ला नसरूल्लागंज को एक दिन के लिए थाना प्रभारी बनाया। प्रभारी निरीक्षक बनी छात्रा ने महिलाओं की शिकायतें सुनीं। साथ ही उनके त्वरित व प्रभावी निस्तारण करने के निर्देश दिए। महिलाओं सम्बन्धी होने वाले अपराध की रोकथाम व समस्याओं के निस्तारण के सम्बन्ध में थाना स्तर से होने वाली कार्रवाई, कार्यालय के आनलाइन एवं हस्त लिखित रिकार्ड के बारे में जानकारी ली। शासन द्वारा चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज पांच अभियान में ऑपरेशन गरुड़, आपरेशन शील्ड, आपरेशन डेस्ट्राय, आपरेशन बचपन, आपरेशन खोज, आपरेशन मजनू, आपरेशन नशामुक्ति, आपरेशन रक्षा, आपरेशन ईगल के सम्बन्ध में बताया गया। साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं विधवा, वृध्दावस्था पेंशन, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, कृषि कर भुगतान योजना, कन्या सुमंगला योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना आदि से अवगत कराया गया। महिलाओं को उनकी सुरक्षा व सम्मान के प्रति जागरूक करते हुए हेल्पलाइन नंबरों वूमेन पावर लाइन, घरेलू हिंसा हेल्पलाइन, पुलिस आपातकालीन सेवा, स्वास्थ्य सेवा, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर, चाइल्ड लाइन, साइबर क्राइम, कोरोना हेल्पलाइन आदि के बारे में जागरूक किया गया। इस दौरान समस्त कोतवाली स्टाफ मौजूद रहा।
संवाददाता डाo राशिद अली खान सहसवान बदायूं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डीआईजी ने की कानून-व्यवस्था और पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा

Spread the loveकछला गंगा घाट का निरीक्षण, पुलिस लाइन में किया वृक्षारोपण और बिनावर थाने …

error: Content is protected !!