Breaking News

बिल्सी में कल होगा लंकापति रावण के पुतले का दहन

Spread the love

बिल्सी में आज होगा लंकापति रावण के पुतले का दहन

बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या छह स्थित रामलीला मैदान पर गौशाला रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित रामलीला मेला अपने चरम पर है। रामलीला में रावण का दहन शनिवार को धूमधाम से किया जाएगा। जिसको लेकर यहां तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। मेला कमेटी के प्रबंधक विनोद पालीवाल एवं मंत्री जितेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार की शाम छह बजे मैदान पर रावण दहन धूमधाम से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रावण के पुतले के निर्माण का कार्य पूर्ण कर लिया गया है और सुरक्षा की दृष्टि से सभी आवश्यक तैयारियां कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि अगले दिन 12 एवं 13 अक्टूबर को रामलीला रंगमंच पर हास्य कलाकार शेखचिल्ली का जादू और हास्य से भरपूर कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। इसके अलावा 15 अक्टूबर को मंच पर मां भगवती का विशाल देवी जागरण आयोजित किया जाएगा। जिसके साथ रामलीला मेले का समापन कर दिया जाएगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मंदिर परिसर से भव्य कलश यात्रा निकाली

Spread the loveबिसौली। आदि शक्ति माता काली शिव मंदिर, बंजरिया में आयोजित श्रीराम महायज्ञ के …

error: Content is protected !!