Breaking News

पीसीएस परीक्षा को लेकर एसडीएम ने देखा परीक्षा

Spread the love

पीसीएस परीक्षा को लेकर एसडीएम ने देखा परीक्षा

बिल्सी। लोक सेवा आयोग प्रयागराज की ओर से आयोजित होने वाली पीसीएस परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरीके से सतर्क है। शुक्रवार को उपजिलाधिकारी प्रेमपाल सिंह ने नगर के एनए इंटर कॉलेज में बनाए गए परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने सभी सीसीटीवी कैमरे और परीक्षा केंद्र पर सभी निर्देशों को पूरा करने के निर्देश प्रधानाचार्य रामवीर सिंह को दिए। उपजिलाधिकारी ने बताया कि आयोग द्वारा 12 अक्टूबर को पीसीएस की परीक्षा आयोजित कराई जा रही है। नगर के एनए इंटर कॉलेज परीक्षा केद्र पर 384 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। जिसको लेकर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली गई है। प्रधानाचार्य रामवीर सिंह ने बताया कि प्रत्येक कक्ष में सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शिक्षक विधायक बीजेपी प्रत्याशी डॉक्टर हरी सिंह ढिल्लों का मिलक में हुआ जोरदार स्वागत

Spread the loveराहुल मौर्य मिलक(रामपुर)। मंगलवार को नगर के क्योरार बाईपास पर शिक्षक विधायक बीजेपी …

error: Content is protected !!