Breaking News

बिल्सी में राम ने किया रावण का वध, दहन हुआ पुतला

Spread the love

बिल्सी में राम ने किया रावण का वध, दहन हुआ पुतला

बिल्सी। नगर की गौशाला रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित रामलीला के मंच पर शनिवार श्रीराम और रावण में घोर युद्ध होता है। जिसमें रावण को मारने में जब राम काफी दुखी हो जाते है। उसके बाद रावण के भाई विभीषण ने राम को रावण की नाभि का अमृत सुखाने के लिए अग्नि बाण प्रयोग करने के लिए कहा। जिससे रावण धराशायी होकर नीचे गिर जाता है। इसके बाद मैदान में लगे रावण के विशाल पुतले का दहन किया गया। इस मौके पर मेला कमेटी अध्यक्ष उमेश चंद्र गुप्ता, प्रबंधक विनोद पालीवाल, पूर्व चेयरमेन ओमप्रकाश सागर, अजीत सिंह गूर्जर, अजय प्रताप सिंह, मोहित गुप्ता, जितेंद्र वाष्र्णेय, प्रखर माहेश्वरी, हरिओम राठौर, विवेक राठी, संजीव वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

हत्या के मामले में दोषी को आजीवन कारावास, छह आरोपी बरी

Spread the loveबदायूं। ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत बदायूं पुलिस की प्रभावी पैरवी के चलते हत्या …