Breaking News

संदिग्ध परिस्थितियों में वृध्द की मौत, पुलिस ने पीएम को भेजा

Spread the love

संदिग्ध परिस्थितियों में वृध्द की मौत, पुलिस ने पीएम को भेजा

बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव कटिन्ना में शनिवार की दोपहर एक वृध्द की संदिग्ध परिस्थितियों के चलते इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी है। इसके बाद पुलिस ने मृतक का पंचनामा भर शव का पीएम भेज कर जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के मुताबिक गांव निवासी विनोद सिंह (55) पुत्र महेंद्र सिंह की शनिवार की दोपहर अचानक से तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद परिवार के लोग इलाज के लिए उसे जिला मुख्यालय ले गए। जहां उसकी मौत हो गई। विनोद की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि अस्पताल जाकर मृतक का पंचनामा भरा और उसके बाद शव को पीएम के लिए भेज गया। उन्होने बताया पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

31 जुलाई तक करें मत्स्य विभाग की योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन, किसानों और मत्स्य पालकों को मिलेगा लाभ

Spread the loveबदायूं। मत्स्य विभाग की विभिन्न लाभकारी योजनाओं का फायदा उठाने के इच्छुक मत्स्य …

error: Content is protected !!