Breaking News

हाइवे पर स्कूटी और टेंपो की भिड़त, सीएचओ हुई घायल

Spread the love

हाइवे पर स्कूटी और टेंपो की भिड़त, सीएचओ हुई घायल

बिल्सी। कछला-शाहबाद हाइवे पर स्थित शेखपुर चौराहे के निकट एक टेंपो और स्कूटी की भिड़त हो गई। जिसमें स्कूटी सवार सीएचओ घायल हो गई। सूचना पर घटना स्थल पर पहुंचे सीएचओ के पति से टेंपो चालक ने अभद्रता करते हुए उनके साथ मारपीट कर दी। जिसे वह भी घायल हो गए। जिनका इलाज निजी चिकित्सक के यहां चल रहा है। घायल सीएचओ ने इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस से की है।

मिली जानकारी के मुताबिक तहसील में राजस्व लेखपाल के पद पर तैनात हरिओम सिंह की पत्नी रजनी सिंह क्षेत्र के गांव हैवतपुर पर सीएचओ केंद्र पर तैनात है। शनिवार की सुबह वह अपनी स्कूटी से केंद्र पर जा रही थी। जैसे ही उनकी स्कूटी हाइवे पर स्थित शेखुपर चौराहे के पास पहुंची। तभी विपरीत दिशा से आ रहे एक टेंपो ने टक्कर मार दी। जिससे वह स्कूटी के साथ गिर गई और घायल हो गई। जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना अपने पति लेखपाल हरिओम सिंह को दी। कुछ ही देर में वह घटना स्थल पर पहुंच गए। उन्होंने टेंपो चालक से इसकी जानकारी लेनी चाहिए तो वह उनके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट पर उतारु हो गया। जोश में आकर उसने हरिओम के सिर में डंडा मार दिया। जिससे वह भी घायल हो गए। इसके बाद पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस से की। जिसपर पुलिस ने आरोपी टेंपो चालक को हिरासत में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भारी बारिश में हाईवे पर गिरा पाकड़ का पेड़, यातायात बाधित, बिजली आपूर्ति प्रभावित

Spread the loveम्याऊं (बदायूं)। रविवार को हुई तेज बारिश के दौरान अलापुर थाना क्षेत्र की …

error: Content is protected !!