Breaking News

श्री अग्रवाल सभा, बदायूँ द्वारा महाराजा अग्रसेन की जयन्ती के उपलक्ष्य में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम उत्साह

Spread the love

श्री अग्रवाल सभा, बदायूँ द्वारा महाराजा अग्रसेन की जयन्ती के उपलक्ष्य में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम उत्साह पूर्वक एवं भव्यता के साथ आर० के० रिसार्ट मे आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सभा के संरक्षक प्रेम शंकर अग्रवाल द्वारा की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश शासन के पूर्व राज्य मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल रहे। विशिष्ट अथिति चन्दौसी अग्रवाल सभा के अध्यक्ष ओम प्रकाश अग्रवाल, अग्रवाल सेवा समिति उझानी के अध्यक्ष बृजेन्द्र कुमार गोयल, अग्रवाल सभा बिसौली के अध्यक्ष संजय कुमार अग्रवाल रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रम में अग्रवाल समाज के जूनियर तथा सीनियर बच्चों द्वारा एकल नृत्य, सामूहिक नृत्य, युगल नृत्य आदि विभिन्न रंगारंग तथा मनमोहक प्रस्तुतियाँ दी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विमल कृष्ण अग्रवाल ने कहा कि अग्रवंशियों को राजनीतिक रूप से भी सशक्त होना पड़ेगा एवं समाज में एकजुटता पैदा करने हेतु आपसी भाईचारा तथा ईर्ष्या एवं अभिमान को त्याग कर समरसता एवं समानता का भाव विकसित करना होगा। अग्रवाल सभा के अध्यक्ष हरि अग्रवाल ने कहा कि जनसंख्या के लिहाज से अग्रवंशियों की संख्या कम होने के बावजूद भी देश के आर्थिक विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। बरिष्ठ उपाध्यक्ष विपिन अग्रवाल ने कहा कि समाज के कमजोर वर्ग के उत्थान के लिए विशेष प्रयास करने की आवश्यकता है ताकि उन्हें सशक्त करने हेतु समरसता के साथ मुख्य धारा से जोड़ा जा सके। कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि ओम प्रकाश अग्रवाल, बृजेन्द्र कुमार गोयल, संजय कुमार अग्रवाल एवं महिला समिति की अध्यक्षा शिवानी बंसल ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम में डा० एम० एस० अग्रवाल, डा० एम० एस० मित्तल ,डा० एस० एन० गोविल, दीपमाला गोयल, डा० मेघा अग्रवाल, प्रमोद गोयल, शिवानी बंसल, शैलेन्द्र अग्रवाल, अजय गोयल, शिवानी सिंघल, गुंजन बंसल, नीलम अग्रवाल, अनुभा अग्रवाल, आशीष सिंघल, रिशि अग्रवाल,रवि बंसल, प्रशान्त बंसल, अनीता अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, राजेन्द्र कुमार अग्रवाल, सुनीता सिंघल, रमा अग्रवाल, दिनेश गोयल, विमल अग्रवाल, प्रदीप गोयल, अम्बरीश गोयल, मुनीश अग्रवाल, अतुल कुमार अग्रवाल, विश्वदीप सिंघल, रेनू अग्रवाल, राधा गोयल, राम मोहन अग्रवाल, आयुष अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, सागर अग्रवाल, सार्थक गोयल, निकिता अग्रवाल, दीपिका अग्रवाल, रति गोयल, शुभि गोयल, रतिका गोयल, रोमिल गोयल, मोहित अग्रवाल, शान्तनु बंसल, आशु बंसल, रचित बंसल आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन सह सचिव एवं मीडिया प्रभारी दिलीप अग्रवाल ने किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सरस्वती शिशु मंदिर नैनीताल मार्ग बरेली में शिशु वाटिका का हुआ अवलोकन

Spread the loveसरस्वती शिशु मंदिर, नैनीताल मार्ग, बरेली में शिशु वाटिका का अवलोकन कार्यक्रम उत्साहपूर्ण …

error: Content is protected !!