Breaking News

गांधी ग्राउंड बदायूं में भव्य स्तरीय दीवाली महोत्सव व एवं दिवाली सेलिब्रेशन का आयोजन

Spread the love

युवा संस्था, श्री रामलीला महोत्सव कमेटी एवं उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, उत्तर प्रदेश (पंजी) की ओर से 11, 12, 13, 14 अक्टूबर 2024, शाम 6:00 से गांधी ग्राउंड बदायूं में भव्य स्तरीय दीवाली महोत्सव व एवं दिवाली सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के प्रथम दिन का भव्य उद्घाटन राज्य सूचना आयुक्त स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता एडवोकेट ने किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने की. कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में एडिशनल सी एम ओ डॉ राजवीर गंगवार, फैशन आइकन राजीव अरोड़ा उपस्थित रहे महोत्सव में अतिथियों ने यूथ मोटीवेटर ऑफ द ईयर का सेलिब्रिटी अवॉर्ड व्यापारी नेता नवनीत गुप्ता शोंटू एवं ऑग्रेनाइजर ऑफ द ईयर अशोक सक्सेना को दिया

कार्यक्रम के आयोजक ऋतुराज खुसरिया ने कार्यक्रम की पूरी रूपरेखा प्रस्तुत करी. मिस्टर एवं मिस यूपी 2025 के जजमेंट के लिए बॉलीवुड एक्टर, प्रोफेशनल मॉडल सेलिब्रिटी जज मनोज दहिया उपस्थित रहे. सुपर मॉडल वाणी इरा, बबली एवं निशा शर्मा ऑनर द फैशन चिंगारी इवेंट की डायरेक्टर उपस्थित रहीं. कार्यक्रम का उद्घाटन राज्य सूचना आयुक्त स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता जी के द्वारा किया जाएगा।

कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण के रूप में अमिताभ बच्चन बर्थडे सेलिब्रेशन प्रोग्राम एवं केक कटिंग सेरेमनी अमिताभ बच्चन के डुप्लीकेट के एक्टर परवेज खान द्वारा किया गया. राहुल सक्सेना जी के संयोजन में डांसिंग स्टार एवं सिंगिंग सेंसेशन का आयोजन किया गया. किड्स फैशन शो में बदायूं जनपद के सभी प्ले स्कूल के बच्चों ने पार्टिसिपेट किया. इसका संयोजन कुलदीप एवं शोबी जी ने किया. कॉन्सेपुअल मॉडलिंग शो, जिया जले इंडियन ट्रेडीशनल कॉस्टयूम में किया गया. रानी पद्मावती के जोहर पर आधारित एक्ट पद्मावत आयोजन किया गया. कांसेप्चुअल मॉडलिंग शो ए दिल है मुश्किल ‘बेवफा इश्क’ म्यूजिक वीडियो लॉन्च सेरेमनी, सेलिब्रिटी क्विज शो, फनी क्विज, 1 मिनट गेम शो जैसे अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए. कार्यक्रम में एक ऑटो एक्सपो का भी आयोजन किया गया. जहां सभी टू व्हीलर और फोर व्हीलर कंपनियों ने अपने स्टॉल लगाया.

सेलिब्रिटी अबाउट सेरेमनी में नवनीत गुप्ता शॉनटू को यूथ मोटीवेटर ऑफ द ईयर अशोक सक्सेना जी को ऑर्गेनाइजर ऑफ द ईयर के अवार्ड कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य सूचना आयुक्त स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता एवं नगर विधायक महेश चंद्र गुप्ता के द्वारा दिया गया.

कार्यक्रम के आयोजक ऋतुराज खुसरिया ने नगर वासियों से अपील करी कि सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रम चार दिनों तक किसी प्रकार से चलेगा भारी संख्या में गांधी ग्राउंड में उपस्थित रहकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं. कार्यक्रम का संचालन भूराज सिंह राजलॉयर एवं दिल्ली से आए हुए दीपक चौधरी ने किया.कार्यक्रम के आयोजक ऋतुराज खुसरिया ने सभी लोगों का आभार व्यक्त किया.
आयोजन समिति में नवनीत गुप्ता, भाजपा नेता अमन मयंक शर्मा, आशीष रस्तोगी, विक्की कंसल, राहुल सक्सेना, रवि गुप्ता कुलदीप, शोबी, हर्षित, फराज इब्राहिम, शैलेंद्र सिंह, वैभव सक्सैना, गौरव सिंह, प्रशांत वर्मा आदि उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

गन्ना आपूर्ति नहीं हुई तो 6 मार्च से बंद हो जाएगी शेखूपुर चीनी मिल

Spread the loveबदायूं (संवाददाता गोविंद देवल)। किसान सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड शेखूपुर के प्रधान प्रबंधक …

error: Content is protected !!