उसहैत में पुलिस सुरक्षा के बीच धूमधाम से निकाली गई भगवान श्रीराम बरात
-रविवार को नगर में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की बरात बैंडबाजो की धुनो में उसहैत अलापुर,उसावा पुलिस सुरक्षा के बीच निकाली गई उससे पूर्व रामलीला मंच पर कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा भगवान श्रीराम,लक्ष्मण, हनुमान, सीता के स्वरुपो को तिलक लगाकर आरती की गयी भगवान श्रीराम की शोभायात्रा को मुख्य अतिथि रहे राज्य सूचना आयुक्त स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता ने रामलीला ग्राउंड से भगवान श्रीराम की आरती उतारकर फीता काटकर बरात को रवाना किया वहीं सूचना आयुक्त के पहुंचने से पहले ही कई थाने की पुलिस सक्रिय रही कस्बा इंचार्ज अरविंद कुमार पंकज कुमार सहित अन्य पुलिस कर्मी सक्रिय रहे मेला अध्यक्ष अनुज गुप्ता सहित सैकड़ो लोगो ने सूचना आयुक्त व दातागंज विधायक के भाई डाक्टर अरविंद कुमार सिंह का फूल मालाए पहनाकर स्वागत किया भगवान श्रीराम की बरात में जगह जगह नगरवासियों द्वारा घरो की छतो से पुष्प वर्षा की गयी राम बरात मैन बाजार,श्रीकालसेन बाबा मंदिर, जाटवान व मुराबान चौराह होते रामलीला ग्राउंड पर संपन्न हुई श्रीराम,लक्ष्मण,हनुमान,मां सीता,शंकर-पार्वती,राधाकृष्ण कालीअखाड़े आकर्षक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं मेला अध्यक्ष अनुज गुप्ता,उपाध्यक्ष सुनील वर्मा,संरक्षक अखिलेश गुप्ता अजय प्रताप सिंह,मुन्ना सिंह गुप्ता,अभिषेक गुप्ता,बालजीत शाक्य, सचिन अनुभव गुप्ता अनुज ठाकुर, प्रमोद गुपता कृपाल, विमलेश राजपूत,राजन सक्सेना,प्रदीप यादव,ह्रदेश यादव टिंकू राठौर,सोनू का सहयोग रहा ।
Budaun Amarprabhat