Breaking News

69वीं मंडलीय माध्यमिक विद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का प्रारंभ पुलिस परेड ग्राउंड बदायूं में हुआ

Spread the love

आज दिनांक 14 अक्टूबर 2025 को 69वीं मंडलीय माध्यमिक विद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का प्रारंभ पुलिस परेड ग्राउंड बदायूं में हुआ। जिसका आयोजन प्रमोद इंटर कॉलेज सहसवान ने किया जिसकी मुख्य अतिथि माननीय श्रीमती गुलाब देवी (माध्यमिक शिक्षा मंत्री स्वतंत्र प्रभार) रही।जिसकी अध्यक्षता श्री राजीव कुमार गुप्ता (भाजपा जिला अध्यक्ष) ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में शिक्षक विधायक हरि सिंह ढिल्लों, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, जिला उपाध्यक्ष भाजपा शरदेंदु पाठक, ब्रज प्रांत क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अशोक कुमार भारतीय उपस्थित रहे।तथा कार्यक्रम के संयोजक जिला विद्यालय निरीक्षक बदायूं लालजी यादव तथा आयोजक श्री राम सहाय बिन्द प्रधानाचार्य (प्रमोद इंटर कॉलेज सहसवान) मौजूद रहे ।तथा इस प्रतियोगिता के अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह( संयुक्त शिक्षा निदेशक बरेली मंडल बरेली) रहे। इस मौके पर गुल नवाज आलम प्रधानाचार्य (राजकीय इंटर कॉलेज बदायूं ),श्रीमती अल्पना कुमारी प्रधानाचार्य (राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बदायूं ) मौजूद रहे।माननीय मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया इसी के साथ 800 मीटर रेस का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया उक्त प्रतियोगिता में दीपक कुमार (मदनलाल इंटर कॉलेज बिसौली) ने प्रथम स्थान, विकास (इस्लामिया इंटर कॉलेज बरेली) ने दूसरा स्थान तथा मुनाजिर( इस्लामिया इंटर कॉलेज बरेली) ने तीसरा स्थान प्राप्त किया ।विजय बच्चों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर जनपद के सभी प्रधानाचार्य एवं शिक्षक उपस्थित रहे ।और प्रतियोगिता में, सभी निर्णायकों ने प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक संचालित होने में पूर्ण सहयोग किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने किसानों की समस्याओं को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

Spread the love अमेरिका-भारत टेंडर डील के विरोध में जिला अध्यक्ष ज्ञानपाल सिंह यादव के …

error: Content is protected !!