Breaking News

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत गुरुवार को रामशरण वैद्य आदर्श इंटर कॉलेज मई-बसई में तंबाकू मुक्त युवा अभियान के तीसरे चरण का प्रारंभ हुआ

Spread the love

बिसौली। राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत गुरुवार को रामशरण वैद्य आदर्श इंटर कॉलेज मई-बसई में तंबाकू मुक्त युवा अभियान के तीसरे चरण का प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को तंबाकू व अन्य नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान बच्चों को तंबाकू त्याग करने की शपथ भी दिलाई गयी। प्रधानाचार्य डॉ. घनश्याम दास ने अपने संबोधन में कहा कि तंबाकू सेवन न केवल स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है बल्कि समाज और परिवार पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से अपील की कि वह तंबाकू उत्पादों से दूर रहे और दूसरों को भी इसके दुष्प्रभावों के बारे में बताकर जागरूक करें। विद्यालय के रेडक्रॉस प्रभारी हरदीप सिंह ने कहा कि तंबाकू मुक्त समाज की कल्पना तभी सरकार होगी जब हर व्यक्ति व्यक्तिगत स्तर पर तंबाकू सेवन छोड़ने का संकल्प ले और दूसरों को भी इसके गंभीर परिणामों के प्रति जागरूक करे। कार्यक्रम में विपिन शर्मा, प्रकाशवीर, विषवेश पाठक, राकेश कुमार शर्मा, कामेन्द्र सिंह, रेनू कुमारी, शिवानी, अंशिका, साक्षी, अमित पाराशरी, अंकित सिंह, आनन्द सिंह आदि उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सपा लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ताओं के दिल्ली कूच के ऐलान के बाद पुलिस ने उनके आवास पर नजरबंद कर दिया।

Spread the loveबिसौली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की गिरफ्तारी …

error: Content is protected !!