Breaking News

बिल्सी में शेखपुर चौराहे के पास सजने लगी पटाखे की दुकानें

Spread the love

बिल्सी में शेखपुर चौराहे के पास सजने लगी पटाखे की दुकानें

बिल्सी। नगर में इस बार तहसील प्रशासन ने आवादी से दूर कछला-शाहबाद हाइवे पर स्थित शेखपुर चौराहे के निकट खाली पड़े मैदान पर आतिशबाजी की दुकान लगाने की अनुमति दी है। शुक्रवार की शाम से ही पटाखा विक्रेताओं ने अपनी-अपनी दुकान लगानी शुरू कर दी है। प्रशासन की ओर से 30 से अधिक पटाखा विक्रेताओं को तीन दिन के लिए अस्थाई लाइसेंस प्रदान किए गए हैं। पटाखा विक्रेताओं को इस बात के निर्देश दिए गए हैं कि वह अग्नि से बचाव के सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखें। पटाखा विक्रेताओं ने बताया कि शनिवार से पटाखों की बिक्री शुक्र कर दी जाएगी। देहात क्षेत्र के लोग पटाखा खरीदने के लिए यहां आने लगेंगे। दुकानदारों ने बताया कि इस बार बाजार में आधुनिक एवं विभिन्न आकर्षक तरीके के पटाखे उपलब्ध रहेंगे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू के रोबोटिक नी रिप्लेसमेंट सेंटर का एक बरस बेमिसाल, सौ प्लस मरीजों ने अपने अनुभव किए साझा

Spread the love ख़ास बातें टीएमयू के रोबोटिक ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सेंटर की प्रथम वर्षगांठ पर …

error: Content is protected !!