Breaking News

इनवर्टर में आ रहे करंट की चपेट आया छात्र झुलसा

Spread the love

इनवर्टर में आ रहे करंट की चपेट आया छात्र झुलसा

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव बादशाहपुर में इनवर्टर में आ रहे करंट की चपेट में आने से एक 10 वर्षीय छात्र झुलस गया। जिसके बाद परिवार के लोग आनन-फानन में उसे नगर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसकी हालत में सुधार बताया गया है। मिली जानकारी के गांव बादशाहपुर निवासी आदेश कुमार सिंह यादव का 10 वर्षीय पुत्र रजत कुमार जो नगर के भूदेवी वाष्र्णेय इंटर कालेज में कक्षा एक में पढ़ता है। स्कूल की छुट्टी के बाद जैसे ही रजत घर पहुंचा और वह खेलने लगा। इसी दौरान वह कमरे में लगे इनवर्टर से उसका हाथ टच हो गया और इनवर्टर में आ रहे करंट की चपेट में आ गया। चीख पुकार सुनकर घर के सदस्यों ने तुरंत रजत को करंट से अलग किया। उसके बाद तुरंत ही परिवार के लोग नगर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां रजत इलाज किया गया। करीब दो घंटे इलाज के बाद उसकी हालत में सुधार हो पाया। उसके बाद परिवार के लोग उसे घर ले गए।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डीआईजी ने की कानून-व्यवस्था और पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा

Spread the loveकछला गंगा घाट का निरीक्षण, पुलिस लाइन में किया वृक्षारोपण और बिनावर थाने …

error: Content is protected !!