Breaking News

फ्यूचर लीडर्स स्कूल में ‘किड्स ओलंपिक’ का शानदार समापन

Spread the love

​🏆फ्यूचर लीडर्स स्कूल में ‘किड्स ओलंपिक’ का शानदार समापन
​बच्चों में जगा ‘जीत का जज़्बा’, क्राइम इंस्पेक्टर वी.के. मौर्य ने मेडल पहनाकर बढ़ाया हौसला
​बदायूं रोड/बिल्सी। फ्यूचर लीडर्स स्कूल, बदायूं रोड में आयोजित ‘किड्स ओलंपिक’ प्रतियोगिता का समापन यादगार बन गया। बच्चों के जोश और उत्साह से भरे इस भव्य पदक वितरण समारोह में पूरा विद्यालय प्रांगण तालियों की गूँज से सराबोर हो उठा।
​समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर क्राइम इंस्पेक्टर वी.के. मौर्य उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथियों में सब इंस्पेक्टर रचना देशवाल, डॉ. राजीव कुमार सिंह, दीपक चौहान, और नीलकमल माहेश्वरी ने गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। अतिथियों ने मंच से स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक प्रदान कर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने वाले मेधावी छात्रों को सम्मानित किया।
​पुलिस विभाग का प्रेरणादायक संदेश: खेल से आता है अनुशासन
​पुलिस विभाग की ओर से उपस्थित अतिथियों ने बच्चों को खेल भावना और अनुशासन का महत्व समझाया। मुख्य अतिथि वी.के. मौर्य ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा, “खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक हैं, बल्कि ये आत्मविश्वास, कड़ी मेहनत और टीम वर्क जैसे जीवन मूल्यों को भी मजबूत करते हैं।”
​ हर बच्चे में प्रतिस्पर्धा की नींव
​ विशिष्ट अतिथि डॉ राजीव कुमार सिंह ने बच्चों की ऊर्जा और प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए कहा, “हमारा लक्ष्य सिर्फ प्रतियोगिता आयोजित करना नहीं, बल्कि हर बच्चे में एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और जीत का अटूट जज़्बा पैदा करना है।”
​ समाजसेवी दीपक चौहान ने इस पहल को छात्रों के भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा, “यह मेडल वितरण समारोह बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाने और उन्हें एक स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने वाला एक मजबूत माध्यम है।”
​ सब इंस्पेक्टर रचना देशवाल।
ने कहा कि खेल, मस्तिष्क का भी व्यायाम है
​विद्यालय के डायरेक्टर वी.पी. सिंह ने खेलों के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि, “खेल केवल शारीरिक गतिविधि नहीं हैं, बल्कि ये मस्तिष्क की कार्यक्षमता को भी तेज करते हैं। खेलों में भाग लेने से बच्चों की एकाग्रता, समस्या समाधान और निर्णय लेने की क्षमता में उल्लेखनीय सुधार होता है।” इस अवसर पर विद्यालय के एमडी राहुल कुमार सिंह एवं प्रधानाचार्य रवींद्र सिंह ने अतिथियों का हृदय से आभार व्यक्त किया और नन्हें खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।​इस शानदार और सफल आयोजन में जूनियर, प्राइमरी और प्री-प्राइमरी कॉर्डिनेटर (परमेंद्र सिंह, केशव शर्मा, राखी गुप्ता) सहित पी.टी.आई. विश्वदीपक शर्मा और समस्त शिक्षकगणों की उपस्थिति ने समारोह को सफल बनाया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाकियू (चढूनी) पदाधिकारियों ने बिल्सी तहसील में किया धरना, एक दिवसीय भूख हड़ताल

Spread the loveसंवाददाता: गोविंद देवल बिल्सी (बदायूं)। भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के पदाधिकारियों ने शनिवार …

error: Content is protected !!