Breaking News

बच्चों के सर्वांगीण विकास को लेकर स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित

Spread the love

बच्चों के सर्वांगीण विकास को लेकर स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित

उघैती (बदायूं): क्षेत्र के अनिल मैमोरियाल पब्लिक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खितौरा में दीपोत्सव पर्व के उपलक्ष्य में छात्र-छात्राओं ने विद्यालय परिसर मे रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में स्कूली बच्चों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। विद्यालय स्तर में छात्रों के सर्वांगीण विकास हेतु यह प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें सभी छात्राओं ने विभिन्न रंगों से रंगोली का निर्माण कर अपनी कला का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का उद्धघाटन प्रधानाध्यापक ने विधिवत किया। प्रधानाध्यापक अर्जुन कुमार ने कहा की रंगोली हमारी सांस्कृतिक विरासत है। इस तरह की क्रियात्मकता बनाते समय बच्चे बेहद सकारात्मक भाव एवं तनाव मुक्त होकर अपने कार्य को पूर्ण करते हैं। कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों को अपनी रचनात्मकता प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है।उनकी प्रतिभा भी निखरती है। प्रधानाध्यापक ने बताया की आयोजन का उद्देश्य छात्रों में रचनात्मकता और सांस्कृतिक जागरूकता को बढ़ावा देना था। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि रंगोली केवल कला नहीं, बल्कि भावनाओं के संप्रेषण का प्रतीक है। यह आयोजन आपकी प्रतिभा को निखारने का माध्यम बनेगा। उनके प्रेरक शब्दों ने छात्रों का उत्साह दोगुना कर दिया। प्रतियोगिता मे आराध्या भारद्वाज की टीम प्रथम स्थान,सृष्टि रस्तोगी की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। रंगोली मे मयूर को आधार बनाकर बच्चों ने बेहद खूबसूरत और आकर्षक कला का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानाध्यापक अर्जुन कुमार, सुबोध यादव, केपी सिंह,मनोज गुप्ता,राजीव सिंह, प्रमोद पाल,सृष्टि सहित सभी शिक्षक व विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं में जनगणना-2027 का प्रथम चरण तेज़ी से जारी

Spread the love6,082 प्रगणक और 1,014 पर्यवेक्षक घर-घर पहुंचकर कर रहे डिजिटल गणना, 2,729 हाउस …

error: Content is protected !!