Breaking News

संसाधनों की जानकारी शामिल होती है पर विस्तार से प्रकाश डाला।

Spread the love

बदायूं जनपद के कादरचौक विकासखंड की न्याय पंचायत बाराचिर्रा की माह अक्टूबर की न्याय पंचायत स्तरीय शिक्षक संकुल बैठक का आयोजन 24.10.2025 दिन शुक्रवार को बाराचिर्रा न्याय पंचायत के संविलियन विद्यालय बाराचिर्रा में नोडल शिक्षक संकुल की अध्यक्षता में दोपहर 2:30 बजे से प्रारंभ होकर 4:30 बजे संपन्न हुई, जिसमें मुख्य एजेंडा बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। संकुल शिक्षक राजीव कुमार जौहरी ने निपुण लक्ष्य असिसमेंट, उत्कृष्ट एवं नवाचारी शैक्षिक प्रथाओं को साझा किया जाना, दीक्षा ऐप, रीड अलोंग ऐप पर विस्तार से चर्चा की। शिक्षक संकुल परमानंद ने स्विफ्ट चार्ट ऐप, कार्य पुस्तिकाओं, प्रिंटरिच सामग्री की प्रति पर विस्तार से चर्चा की। शिक्षक संकुल अल्पेश कुमार वैश्य ने राष्ट्रीय आय आधारित योग्यता परीक्षा की तैयारी, विकसित भारत बिल्डथान गतिविधियों की प्रविष्टि, वीर गाथा प्रोजेक्ट 5.0 की प्रविष्टि, विद्यांजली कार्यक्रम के अंतर्गत स्कूल रजिस्ट्रेशन पर चर्चा की। नोडल शिक्षक संकुल जमीर अहमद ने विद्याज्ञान प्रवेश परीक्षा के आवेदन एवं परीक्षा की तैयारी, न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता पर चर्चा करते हुए टीएलएम का प्रदर्शन अनिवार्य रूप से किया जाए, यू-डायस प्लस प्रोफाइल पोर्टल पर डाटा अपलोड उन्होंने यह भी बताया कि शिक्षा विभाग का राष्ट्रीय डॉटा सिस्टम है। इसमें जिले के सभी स्कूलों की विस्तृत प्रोफाइल दर्ज की जाती है। इसमें छात्र संख्या, शिक्षकों की उपस्थिति, विद्यालय भवन, प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय, खेल सुविधाएं, स्मार्ट क्लास, टॉयलेट, पानी और अन्य संसाधनों की जानकारी शामिल होती है पर विस्तार से प्रकाश डाला।
इस अवसर पर सुनीता देवी, रूमाना बेगम, मुकेश कुमार यादव, नरेश पाल सिंह, अल्पेश कुमार वैश्य, परमानंद, प्रीती, जावेद अली, तलत खान, लुबना जबीं, अंजुमन, अंजना सक्सेना, गीता रानी, सुरभि रोहतगी, गजेंद्र पाल सिंह, हरेंद्र, नवनीत कुमार, राजीव कुमार जौहरी, जमीर अहमद आदि। प्रधानाध्यापक राजीव कुमार जौहरी ने सभी का आभार व्यक्त किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आर्य संस्कारशाला में चौथे दिन आयोजित हुई योग व्यायाम प्रतियोगिता, बच्चों ने दिखाए हैरतअंगेज आसन

Spread the loveबिल्सी। तहसील क्षेत्र के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल यज्ञ तीर्थ गुधनी स्थित आर्य समाज …

error: Content is protected !!