Breaking News

डी पॉल स्कूल में शनिवार को कक्षा एन.सी से यूकेजी तक के बच्चों के लिए फल

Spread the love

बिसौली। डी पॉल स्कूल में शनिवार को कक्षा एन.सी से यूकेजी तक के बच्चों के लिए फल, फूल तथा सब्जियों पर आधारित गतिविधियाँ कराई गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ डी पॉल स्कूल के प्रबंधक फादर डॉक्टर मार्टिन बीसी तथा प्रधानाचार्य सिस्टर जोशिता के द्वारा फीता काटकर किया गया।जिसमें कक्षा एनसी के छात्र-छात्राओं के लिए फलों पर आधारित गतिविधि कराई गई जिसमें सभी बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और छोटे-छोटे, नन्हे – मुन्ने बच्चे अनेक प्रकार के फलों के वेश धारण करके आए। बच्चों के लिए फूलों पर आधारित गतिविधि कराई गई। जिसमें छात्रों ने खूब बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और तरह-तरह के फूलों का वेश धारण करके आए। इन गतिविधियों के द्वारा बच्चों को फल, फूल तथा सब्जियों के बारे में जानकारी प्राप्त होती है और वह उनके बारे में अधिक से अधिक जानने का प्रयत्न भी करते हैं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

आर्य संस्कारशाला में चौथे दिन आयोजित हुई योग व्यायाम प्रतियोगिता, बच्चों ने दिखाए हैरतअंगेज आसन

Spread the loveबिल्सी। तहसील क्षेत्र के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल यज्ञ तीर्थ गुधनी स्थित आर्य समाज …

error: Content is protected !!