Breaking News

ईको कार में गैस भरते समय आग लग गई

Spread the love

हजरतपुर कस्बे में पेट्रोल पंप के पास शनिवार सुबह एक ईको कार में गैस भरते समय आग लग गई। देखते ही देखते पूरी गाड़ी जलकर खाक हो गई। गौरव पुत्र धर्मेंद्र निवासी पीपला झुलस गया यह घटना सुबह 8 बजे हजरतपुर पेट्रोल पंप के पास हुई।

चितरी निवासी झब्बू लाल अपनी ईको कार में गैस डलवाने के लिए गौरव पुत्र धर्मेंद्र निवासी पीपला गैस डलवाने के लिए भेजा था। गैस रिफिलिंग के दौरान अचानक कार में आग लग गई। गौरव गंभीर रूप से झुलस गया

आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों के बुझाने के प्रयासों से पहले ही कार पूरी तरह जल गई। सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, सभी पुलिस वालों ने आग बुझाने का पूरा प्रयास किया लेकिन आज पर काबू नहीं कर पाए और गाड़ी पूरी तरह से जलकर राख हो गई

स्थानीय लोगों के अनुसार, हजरतपुर के भीड़भाड़ वाले इलाकों में कई जगहों पर अवैध रूप से गैस रिफिलिंग का काम चल रहा है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डीआईजी ने की कानून-व्यवस्था और पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा

Spread the loveकछला गंगा घाट का निरीक्षण, पुलिस लाइन में किया वृक्षारोपण और बिनावर थाने …

error: Content is protected !!