Breaking News

महिला सुरक्षा सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए एक जागरूकता अभियान चलाया

Spread the love

बिसौली। कोतवाली क्षेत्र में मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत महिला सुरक्षा सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के लिए एक जागरूकता अभियान चलाया गया। मिशन शक्ति और एंटी रोमियो टीमों ने मिलकर यह पहल की। इस अभियान के दौरान टीमों ने देहात और नगर में महिलाओं और बालिकाओं को महिला संबंधी अपराधों से बचाव के तरीकों और उनके कानूनी अधिकारों के बारे में जागरूक किया। इस दौरान महिला कांस्टेबल अर्पित यादव एवं महिला कांस्टेबल लक्ष्मी ने महिलाओं और बालिकाओं को महिला हेल्पलाइन 1090, 102, 108, 1930, 1076, 181 और बाल सहायता नंबर 1098 इन नंबरों के उपयोग और आपात स्थिति में संपर्क करने की विधि बताने वाले पंपलेट भी वितरित किए गए।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

25 हजार का इनामी शातिर अपराधी विष्णु गिरफ्तार, तमंचा-बाइक बरामद

Spread the loveबदायूं। फैजगंज बेहटा पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …