Breaking News

मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक का शव जंगल में मिला

Spread the love

मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक का शव जंगल में मिला , ग्राम प्रधान पति की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा
आसफपुर ( बदायूं ) थाना फैजगंज वेहटा की पुलिस चौकी आसफपुर क्षेत्र के गांव भूड़ बिसौली के जंगल में अंतर्जनपदीय जिला संभल क्षेत्र के थाना कुढ़ फतेगढ़ निवासी एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई ।
गांव के मौजूदा महिला ग्राम प्रधान के पति अय्यूब खां व ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे बिसौली पुलिस क्षेत्राधिकारी सुनील कुमार , फैजगंज वेहटा थाना प्रभारी रामेंद्र सिंह व आसफपुर पुलिस चौकी प्रभारी अली मियां जैदी , उपनिरीक्षक चंद्र शेखर सिंह , हेड कांस्टेबल प्यारे खां आदि पुलिस स्टाफ ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है ।
मृतक सुरेन्द्र सिंह ( 50) पुत्र रामस्वरूप यादव संभल जिले के थाना कुढ़फतेगढ़ का स्थानीय निवासी बताया जा रहा है ।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक मृतक मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है और युवक अपने घर से अक्सर बाहर घूमता फिरता था ।
यह जानकारी आसफपुर पुलिस चौकी प्रभारी अली मियां जैदी ने दी
आसफपुर से दानवीर सिंह


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

गेस्ट हाउस में अनैतिक गतिविधि के मामले में 12 गिरफ्तार

Spread the loveबिसौली पुलिस ने छापेमारी कर 10 पुरुष और दो महिलाओं को पकड़ा बिसौली। …