Breaking News

सरदार पटेल की जयंती से युवाओं में एकता और राष्ट्र निर्माण की भावना को जगाना है।

Spread the love

सरदार पटेल की जयंती से युवाओं में एकता और राष्ट्र निर्माण की भावना को जगाना है।

बदायूं :- लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंंती समारोह अभियान की तैयारियों में भाजपा जुट गई है।
माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री एवं प्रभारी मंत्री बदायूं गुलाब देवी ने कहा 31 अक्टूबर से छह दिसंबर तक चलने वाले अभियान के तहत रन फार यूनिटी, पदयात्रा, श्रद्धांजलि कार्यक्रम, शैक्षणिक प्रतियोगिताएं, नशा मुक्ति अभियान, स्वदेशी अपनाओं अभियान आदि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

31 अक्टूबर को सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर हर जिले में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें कई लोग भाग लेंगे। इसका उद्देश्य युवाओं में एकता और देशभक्ति की भावना को जागृत करना है।
31 अक्टूबर को सरदार पटेल की जयंती के दिन प्रत्येक जिले में रन फार यूनिटी का आयोजन किया जाएगा। जिसमें कार्यकर्ताओं के साथ जनप्रतिनिधि, खिलाड़ी, युवा, महिलाएं, व्यापारी, किसान, मजदूर, शिक्षक, अधिवक्ता और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

इस पहल का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रीय गौरव जगाना, समाज के प्रति जिम्मेदारी बढ़ाना और एकता की भावना को मजबूत करना है। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन भागीदारी से राष्ट्र निर्माण के विजन से प्रेरित है।

*विधानसभा क्षेत्रों में आठ किमी० लंबी पदयात्राएं की जाएंगी*
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी दिनेश कुमार शर्मा ने बताया है कि अभियान 31 अक्टूबर से छह दिसंबर तक चलेगा। 31 अक्टूबर को जिलों में “रन फार यूनिटी” के साथ ही सभी बूथों पर सरदार पटेल का चित्र स्थापित कर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। शैक्षणिक संस्थानों में निबंध, भाषण, रंगोली और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
अभियान के तहत तीन प्रकार की यात्राओं का आयोजन किया जाएगा। एक से 25 नवंबर तक सभी विधानसभा क्षेत्रों में आठ किलोमीटर लंबी पदयात्राएं होंगी। प्रत्येक जिले से पांच प्रतिनिधि गुजरात के करमसद जाकर सरदार पटेल के जन्मस्थान से प्रारंभ होने वाली राष्ट्रीय यात्रा में शामिल होंगे। करमसद से स्टेच्यू आफ यूनिटी तक 150 किलोमीटर लंबी राष्ट्रीय पदयात्रा की जाएगी।

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने सभी का धन्यवाद एवं आभार जताया।

प्रेसवार्ता में क्षेत्रीय महामंत्री राकेश मिश्रा, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष शारदेंदु पाठक, मीडिया प्रभारी आशीष शाक्य, अनुभव उपाध्याय मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कुलाधिपति बोले, रंगोत्सव आपके जीवन में नई ऊर्जा, नई आशाओं का करे संचार

Spread the loveमुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के कुलाधिपति श्री सुरेश जैन ने कहा, प्रेम, …

error: Content is protected !!