Breaking News

मनु भैया के भजन सुनकर झूमे श्रृद्धालु हर्षोल्लास से सम्पन्न हुई संकीर्तन संध्या.

Spread the love

मनु भैया के भजन सुनकर झूमे श्रृद्धालु
हर्षोल्लास से सम्पन्न हुई संकीर्तन संध्या.

———-
बदायूँ. शहर के भोलाधाम में एक शाम लाडली लाल के नाम संकीर्तन संध्या बडी धूमधाम से सम्पन्न हुई. जाने माने भजन गायक अनिरुद्ध कृष्ण उर्फ मनु भैया के मुख से सरस और भक्तिमय भजन सुनकर श्रृद्धालु देर रात तक झूमते रहे.
कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना से हुआ.वेद वेदांग के परम विद्वान अंकित शर्मा और देवाँश ने संयुक्त रुप से मुख्य यजमान सुजीत गुप्ता से वेदीपूजन कराया.तत्पश्चात राधा कृष्ण के प्रसंगो पर आधारित संगीमयी भजनो की भक्तिमयी वर्षा में भक्तगण देर रात तक आनंद लेते रहे. सभी भक्तों गिरिराज भगवान का श्रृद्धाभाव से पूजन कर आरती उतारी.संकीर्तन से पूर्व डा. एमडी शर्मा ने कहा कि मुमुक्ष का अर्थ है मोक्ष की इच्छा रखने वाला अर्थात जो सांसारिक मोहमाया से सबको मोक्ष दिलाने की इच्छा रखता है उसे ही मुमुक्ष कहते हैं. बतलाया जिसके नाम के साथ कृष्ण लगा हो उसे जीवन में निश्चित रुप से सफला मिलती है.
संकीर्तन में नगर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, भाजपा नेता डा. शैलेश पाठक, पंकज शर्मा, नवनीत गुप्ता उर्फ सोंटू,, राजेश शर्मा, अजय कुमार मिश्रः, अमित रस्तोगी, डा. शैलेंद्र कुमार सिंह,अरुण कुमार मिश्रः,हरिओम रस्तोगी शीशे वाले,सुधा शर्मा, डा. उमासिंह गौर,राधिका शर्मा, सुधीर अग्निहोत्री, राकेश वर्मा, अरविंद अग्निहोत्री, डा. कवि पवन शंखधार, मृगांक मिश्रः, प्रेमचंद शास्त्री,विनय चतुर्वेदी,आचार्य गुरुचरण मिश्रः, समेत भारी संख्या में श्रृद्धालुगण मौजूद रहे.संचालन वरिष्ठ कवि कामेश पाठक ने किया.भागवत प्रवक्ता मुमुक्ष कृष्ण दद्दा, समाज सेवी राजेश शर्मा, एवं शिव ओम शर्मा ने. सहयोगियों को सम्मानित किया. मुकेश पटवा ने इत्र का छिडकाव करके सभी को पटके उडाए.


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अंबियापुर चौराहे पर मामूली कहासुनी में दो पक्षों में मारपीट, तीन लोग घायल

Spread the loveबिल्सी। कस्बे के अंबियापुर चौराहे पर मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्षों के …

error: Content is protected !!