Breaking News

पुलिस चौकी के समीप दो बाइकों की सीधी टक्कर

Spread the love

बिसौली। सोमवार को आसफपुर पुलिस चौकी के समीप दो बाइकों की सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की एक बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के आसफपुर पुलिस चौकी के पास का है जहां आकाश पुत्र सुरेश निवासी अल्हेपुर थाना बिलारी जनपद मुरादाबाद अपनी पत्नी वर्षा देवी के साथ बाइक पर सवार होकर वजीरगंज थाना क्षेत्र के नौली हनाथपुर गांव में यज्ञ में शामिल होने के लिए जा रहे थे तभी आसफपुर पुलिस चौकी के पास पहुंचते ही सामने से तेज गति से आ रहे बाइक सवार समीर पुत्र लियाकत से जोरदार टक्कर हो गई जिसमें आकाश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी वर्षा देवी और दूसरा बाइक सवार समीर गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आसफपुर में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने बताया एफआईआर दर्ज करने के लिए कोई आवेदन नहीं मिला है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

छात्र की मौत के बाद निजी क्लीनिक सील, स्वास्थ्य विभाग ने की कार्रवाई

Spread the loveबिल्सी। बिल्सी तहसील क्षेत्र में कक्षा पांच के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में …