लखनऊ। भारतीय किसान युनियन (अराजनैतिक) संगठन के तहसील अध्यक्ष सरोजिनी नगर बद्री प्रसाद रावत के नेतृत्व में गोसाईगंज क्षेत्र में आवास विकास परिषद द्वारा हो रहे भूमि अधिग्रहण के विरोध में ग्राम भटवारा में बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें वहां के क्षेत्रीय किसानों द्वारा कहां गया कि यहां की जमीनों का बाजारू मूल्य और परिषद द्वारा हो रहे भूमि अधिग्रहण के मुआवजे में जमीन आसमान का अंतर है जिसमें इन गांवों के किसानों द्वारा हो रहे भूमि अधिग्रहण का विरोध किया और अपनी जमीन न देने का फैसला लिया है।
जल्द ही एक बड़ी किसान पंचायत कर मुख्यमंत्री को अपना ज्ञापन सौंपेंगे। कार्यक्रम में जिला प्रभारी शारदा पटेल, जिला उपाध्यक्ष राकेश प्रधान, जिला सचिव मदनलाल लोधी, जिला मीडिया प्रभारी करन गुप्ता (बीरू), तहसील अध्यक्ष बद्री प्रसाद रावत, तहसील उपाध्यक्ष हनुमान प्रधान, जोन अध्यक्ष विनोद धीमान, जोन मीडिया प्रभारी वीरपाल सिंह, गोसाईगंज ब्लॉक प्रभारी कल्लू रावत, किसान नेता प्रेम, किसान नेता सुरेश पाल, एवं विभिन्न गांव के प्रधान और सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे।
Check Also
सालों बाद भी बरकरार है प्यार, करवा चौथ ने सजाया रिश्तों का संसार
Spread the loveसालों बाद भी बरकरार है प्यार, करवा चौथ ने सजाया रिश्तों का संसार …
Budaun Amarprabhat