Breaking News

दूसरों को नीचा दिखाने वाला कभी ऊपर नहीं उठता: आचार्य रूप

Spread the love

दूसरों को नीचा दिखाने वाला कभी ऊपर नहीं उठता: आचार्य रूप

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव गुधनी स्थित प्रज्ञा यज्ञ मंदिर पर रविवार को आर्य समाज की ओर से साप्ताहिक सत्संग आयोजित किया गया। अथर्ववेद के मंत्रों से आहुति दिलाते हुए वैदिक विद्वान आचार्य संजीव रूप ने कहा कि मनुष्य को अपने दोष अपनी बुराइयां नहीं दिखाई देती किंतु दूसरों के दोष दूर से ही देख लेता है। सारी शक्ति इसी बात में लगा देता है कि दूसरे को कैसे नीचा दिखाएं। यदि औरों के दोष न देखकर अपने दोष देखें और सुधार करें तो जीवन खुशियों से भर जाए। आर्य समाज बदायूं की मंत्री शशि आर्य ने यज्ञ में आहुतियां देते हुए कहा कि हमारी संस्कृति महान है। हम स्वयं खाने से पहले उन्हें खिलाना धर्म समझते हैं जिन्हें हम नहीं जानते। हमारे घर कोई अतिथि आता है उसे हम देवता और भगवान मानते हैं। इस मौके पर मिथिलेश रानी , सरोज देवी, गुड्डू देवी, कौशिकी, महेंद्र आर्य आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिना लाइसेंस चल रही मीट की दुकानें कराईं बंद

Spread the loveचन्दौसी (संभल)। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा विभाग के प्रवर्तन दल ने आज …

error: Content is protected !!