Breaking News

कार और ई-रिक्शा चालक में हुई मारपीट, पुलिस जांच में जुटी

Spread the love

कार और ई-रिक्शा चालक में हुई मारपीट, पुलिस जांच में जुटी

बिल्सी। नगर के सिरासौल स्टैंड के पास रविवार की सुबह एक ई-रिक्शा चालक दिव्यांग को सड़क पर खड़ी कार हटाने को लेकर कहासुनी के बाद झगड़ा हो गया। जिसमें कार सवार दो लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस से शिकायत की है। जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है। मोहल्ला संख्या छह निवासी आकाशवीर ने पुलिस को बताया कि वह अपनी गर्भवती पत्नी को दवा दिलाने लेने के लिए ई-रिक्शा से अस्पताल जा रहा था। इसी दौरान सिरासोल स्टैंड के निकट सड़क पर खड़ी कार को हटाने को लेकर कार सवार से कहासुनी हो गई। जिसके बाद कार सवार लोगों ने उसके साथ मारपीट कर दी। जिसमें वह और उसकी पत्नी घायल हो गए। शिकायत के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस आज: मानवता की सबसे बड़ी छलांग से भविष्य के चंद्र अभियानों तक का सफर

Spread the loveलखनऊ -,हर वर्ष 20 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस (इंटरनेशनल मून डे) मनाया …

error: Content is protected !!