लखनऊ। आजाद अधिकार सेना ने आज लखनऊ सहित पूरे प्रदेश में अन्याय विरोध दिवस मनाया।
पार्टी प्रवक्ता डॉ नूतन ठाकुर ने बताया कि इस अवसर पर पार्टी कार्यकताओं द्वारा प्रत्येक जिले के मुख्य कोतवाली के सामने मौन प्रदर्शन किया गया। इसके बाद संबंधित थाना प्रभारी के माध्यम से भारत के राष्ट्रपति को पुलिस द्वारा कानून का वास्तविक पालन किए जाने तथा अपने अधिकारों का दुरुपयोग पूरी तरह रोके जाने के संबंध में समुचित निर्देश निर्गत किए जाने हेतु प्रत्यावेदन सौंपा गया।
लखनऊ में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर के नेतृत्व में थाना हजरतगंज के सामने यह कार्यक्रम किया गया। डॉ नूतन ठाकुर ने कहा कि 27 अगस्त 2021 को अमिताभ ठाकुर को उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा एफआईआर की कॉपी दिए बिना और मामले की बुनियादी जानकारी दिए बिना जबरदस्ती उनके घर से उठाने का प्रयास हुआ, जिसका उन्होंने विधिक रूप से विरोध किया. इसके बाद भी उन्हें बलपूर्वक पकड़ के ले जाया गया, जो शासन सत्ता के दुरुपयोग का एक ज्वलंत उदाहरण है।
इस घटना को एक नजीर मानते हुए आजाद अधिकार सेना लोगों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए प्रत्येक वर्ष अन्य विरोध दिवस मनाती है।
Check Also
धूमधाम से मनाई गई डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती
Spread the loveअनन्त घोष ब्यूरो बदायूं। ओम नमः शिवाय डॉ. वी.पी. सिंह सोलंकी इंटर कॉलेज, …
Budaun Amarprabhat