Breaking News

राजकीय मेडिकल कॉलेज, बदायूँ में नवप्रवेशित एम.बी.बी.एस. छात्रों के लिए White Coat Ceremony का भव्य आयोजन

Spread the love

राजकीय मेडिकल कॉलेज, बदायूँ में नवप्रवेशित एम.बी.बी.एस. छात्रों के लिए White Coat Ceremony का भव्य आयोजन

बदायूँ: राजकीय मेडिकल कॉलेज, बदायूँ में आज दिनांक 03 नवम्बर 2025 को नवप्रवेशित एम.बी.बी.एस. 2025 बैच के छात्रों के लिए White Coat Ceremony एवं Orientation Programme का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को चिकित्सा पेशे की गरिमा, जिम्मेदारी और सेवा-भाव से परिचित कराना था।

समारोह का शुभारंभ प्रधानाचार्य एवं अधिष्ठाता डॉ. अरुण कुमार और उप-प्रधानाचार्य डॉ. नेहा सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना से किया। उप-प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को कॉलेज की शैक्षणिक, अनुसंधान एवं सामाजिक गतिविधियों की जानकारी दी।

इस अवसर पर सभी विभागाध्यक्षों ने छात्रों को White Coat पहनाकर सेवा और मानवता की प्रतिबद्धता का संदेश दिया। प्रधानाचार्य डॉ. अरुण कुमार ने अपने प्रेरक संबोधन में कहा कि सफेद कोट केवल वस्त्र नहीं, बल्कि जिम्मेदारी, ईमानदारी और मानवता का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम और करुणा के साथ चिकित्सा शिक्षा प्राप्त करने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम में छात्रों ने कविता, भाषण एवं गीत प्रस्तुत कर माहौल को उल्लासपूर्ण बनाया। इसके साथ ही एनाटॉमिकल रंगोली प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रमाणपत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

समारोह में प्रमुख रूप से संकाय सदस्य, विभागाध्यक्ष एवं सभी कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन एवं सामूहिक फोटोग्राफी के साथ हुआ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

दातागंज पुलिस ने दो युवकों को चार चोरी की मोटरसाइकिलों समेत पकड़ा

Spread the loveवाहन चेकिंग के दौरान मिली सफलता, बरामद वाहनों के संबंध में पुलिस कर …

error: Content is protected !!