Breaking News

वंदे मातरम्’ गीत के 150 वर्ष पूरे, सिद्व बाबा इंटर कॉलेज में रैली व रंगोली प्रतियोगिता आयोजित

Spread the love

‘वंदे मातरम्’ गीत के 150 वर्ष पूरे, सिद्व बाबा इंटर कॉलेज में रैली व रंगोली प्रतियोगिता आयोजित

बिसौली (बदायूं)। राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सिद्व बाबा इंटर कॉलेज, शरह बरौलिया में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम् गीत का गायन किया और प्रभात फेरी निकालकर देशभक्ति का संदेश दिया। विद्यालय परिसर में रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ।

कॉलेज के प्रधानाचार्य राजकुमार शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि ‘वंदे मातरम्’ गीत 7 नवंबर 1875 को बंकिमचंद्र चटर्जी द्वारा रचा गया था। बाद में इसे 24 जनवरी 1950 को भारत का राष्ट्रीय गीत घोषित किया गया। उन्होंने कहा कि यह गीत भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का प्रेरणास्रोत रहा है और आज भी देशभक्ति की भावना को जागृत करता है।

कार्यक्रम में नीरज चौहान, विप्लव भारती, रामौतार मौर्य, प्रवीण मिश्रा, अश्वनी शर्मा, अनुमोल उपाध्याय सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस पर पीएनबी आरसेटी ने किया वृक्षारोपण

Spread the love पौध वितरण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश संवाददाता : गोविंद देवल …

error: Content is protected !!