Breaking News

शिव मंदिर रियोनाई धाम में 1008 कुंडी महालक्ष्मी नारायण यज्ञ जारी, 9 नवंबर से शुरू होगी मुख्य आहुतियां

Spread the love

शिव मंदिर रियोनाई धाम में 1008 कुंडी महालक्ष्मी नारायण यज्ञ जारी, 9 नवंबर से शुरू होगी मुख्य आहुतियां

बदायूं। जनपद के प्राचीन शिव मंदिर रियो नाई धाम में चल रहा 1008 कुंडी महालक्ष्मी नारायण यज्ञ विधिवत रूप से जारी है। गुरुवार को यज्ञ स्थल पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और पूजन-अर्चन में शामिल हुए।

यज्ञ का आयोजन दिव्या योग आश्रम, ग्राम रियो नाई धाम के तत्वावधान में किया जा रहा है। इसमें विभिन्न प्रदेशों से अनंत श्री विभूषित स्वामी दिव्यानंद योगीराज के शिष्यों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

आयोजन समिति के अनुसार, जो श्रद्धालु यजमान बनना चाहते हैं, वे 8 नवंबर की शाम तक कार्यालय में अपना नाम दर्ज करा सकते हैं। 9 नवंबर की सुबह से 1008 कुंडी महालक्ष्मी नारायण यज्ञ का शुभारंभ होगा, जिसकी पूर्णाहुति 11 नवंबर को संपन्न की जाएगी।

8 नवंबर तक नौ कुंडी यज्ञ प्रतिदिन जारी रहेगा। बाहर से आने वाले यजमानों और श्रद्धालुओं के लिए भोजन और आवास की संपूर्ण व्यवस्था मंदिर परिसर में की गई है।

यज्ञ में नाम दर्ज कराने या अधिक जानकारी के लिए श्रद्धालु निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं—
📞 9896231223, 9927616170, 9729961321, 9729960321, 9927115069

यह जानकारी रामा शंकर शंखधार, महामंत्री, ने दी


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

उप जिलाधिकारी श्री साई आश्रित शाख मुरी और तहसीलदार सुरेंद्र कुमार ने पौधे लगाए।

Spread the loveबिसौली। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर तहसील परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम हुआ। …

error: Content is protected !!