Breaking News

एस.के.बी. इंटर कॉलेज रियोनाई में नए कानूनों को लेकर जागरूकता अभियान आयोजित

Spread the love

रियोनाई (बिल्सी): आज बिल्सी क्षेत्र के ग्राम रियोनाई स्थित श्री कालसेन बाबा मंदिर के सामने स्थित श्री कालसेन बाबा इंटर कॉलेज में एन.सी.एल. जागरूकता अभियान 2.0 के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में उघैती थाना प्रभारी (क्राइम) श्री रामवीर सिंह एवं हल्का इंचार्ज हरिभान सिंह ने अपनी टीम के साथ पहुँचकर छात्रों व स्टाफ को न्याय व्यवस्था में हुए हालिया परिवर्तनों से अवगत कराया। उन्होंने भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता तथा भारतीय साक्ष्य अधिनियम से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा कीं और बताया कि ये नए कानून देश की न्याय प्रणाली को और मज़बूत बनाएंगे।

इस अवसर पर कॉलेज के चेयरमैन महेश चन्द्र सक्सेना, डायरेक्टर शेखर सक्सेना, एम.डी. आशीष सक्सेना, प्रधानाचार्या शिल्पी, उप-प्रधानाचार्य ओम किशन शर्मा, एडमिनिस्ट्रेटर जे.पी. सिंह, दिनेश माथुर, जूनियर कोऑर्डिनेटर चेतन वार्ष्णेय, प्राइमरी कोऑर्डिनेटर उमेश गुप्ता, प्री-प्राइमरी कोऑर्डिनेटर अंबिका सहित समस्त शिक्षण स्टाफ — सोनम, पूजा, अंशिका, अंजली, सदफ, सिद्धार्थ, कमल, अनवी सक्सेना, सारांश सक्सेना आदि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में कानूनी जागरूकता बढ़ाना और उन्हें नए न्यायिक सुधारों की जानकारी देना रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मेरा युवा भारत की जिला सलाहकार समिति की बैठक संपन्न

Spread the loveमाय भारत पोर्टल पर अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने की पहल बदायूं: …

error: Content is protected !!