Breaking News

सुपर स्टार धर्मेन्द्र जीवित हैं: हेमा मालिनी

Spread the love

मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और ही-मैन के नाम से प्रसिद्ध धर्मेन्द्र के निधन की अफवाहों पर विराम लग गया है। अभिनेता की पत्नी हेमा मालिनी और बेटी ईशा देओल ने सोशल मीडिया के माध्यम से स्पष्ट किया है कि धर्मेन्द्र जी पूरी तरह जीवित हैं और उनकी हालत स्थिर है।

सोमवार को सांस लेने में तकलीफ के कारण धर्मेन्द्र को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है।

हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराज़गी जाहिर करते हुए लिखा,

> “यह बेहद असम्मानजनक और गैर-जिम्मेदाराना है कि कुछ चैनल ऐसे व्यक्ति के बारे में झूठी खबरें फैला रहे हैं जो इलाज पर अच्छी तरह प्रतिक्रिया दे रहा है और स्वस्थ हो रहा है। कृपया परिवार की निजता का सम्मान करें।”

वहीं बेटी ईशा देओल ने भी पोस्ट करते हुए कहा,

> “मीडिया लगातार झूठी खबरें फैला रहा है। मेरे पिताजी स्थिर हैं और स्वस्थ हो रहे हैं। हम सभी से अनुरोध है कि हमारे परिवार को कुछ निजी समय दें। पापा के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थनाओं के लिए आप सभी का धन्यवाद।”

धर्मेन्द्र की देखभाल में परिवार के सभी सदस्य मौजूद हैं। हेमा मालिनी ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर धर्मेन्द्र की मुस्कुराती हुई तस्वीर साझा करते हुए लिखा था—

> “मैं सभी का धन्यवाद करती हूं जिन्होंने धरम जी की चिंता की। वे इस समय डॉक्टरों की देखरेख में हैं और निरंतर निगरानी में रखा गया है। कृपया उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना करें।”

फिल्म जगत के साथ-साथ प्रशंसकों ने भी धर्मेन्द्र के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मेरा युवा भारत की जिला सलाहकार समिति की बैठक संपन्न

Spread the loveमाय भारत पोर्टल पर अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने की पहल बदायूं: …

error: Content is protected !!