Breaking News

बिल्सी: एसडीएम ने एसआईआर को लेकर बूथों का औचक निरीक्षण किया

Spread the love

बिल्सी। एसडीएम प्रेमपाल सिंह ने सोमवार को विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर) के तहत कई बूथों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बीएलओ को विस्तृत दिशा-निर्देश दिए और सभी को घर-घर जाकर गणना प्रपत्र वितरित करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने कहा कि एसआईआर अभियान एक माह तक चलेगा और प्रपत्रों का समय-सीमा में वितरण और जमा करना अनिवार्य है।

उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी बीएलओ की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसी क्रम में एसडीएम ने अंबियापुर के भाग संख्या 71 और 72 के बूथ का निरीक्षण किया। निरीक्षण में बीएलओ देवेंद्र पाल सिंह, बांकेलाल, खेमपाल, कृष्णगोपाल, जलधारा देवी, सत्येंद्र सिंह, अंजना देवी द्वारा कार्य न किए जाने पर उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के निर्देश भी दिए गए।

इधर, नायब तहसीलदार बदन सिंह यादव ने बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के कस्बा उझानी में नगर पालिका परिषद में बीएलओ के साथ बैठक कर एसआईआर कार्य की समीक्षा की। बैठक में गणना प्रपत्रों के सही भरने, समय पर रिपोर्ट भेजने और जनजागरूकता अभियान चलाने पर चर्चा की गई। इस मौके पर कई बीएलओ मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

होली पर चला परिवहन विभाग का सख्त अभियान, 9 वाहन सीज, 21 के चालान

Spread the loveओवरलोड, अवैध खनन व बिना हेलमेट चलने वालों पर कार्रवाई संवाददाता – गोविंद …

error: Content is protected !!