Breaking News

एचपी इंटरनेशनल स्कूल में हर्षोल्लास से मना बाल दिवस

Spread the love


बदायूँ।
पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर मंगलवार को एचपी इंटरनेशनल स्कूल में बाल दिवस उत्साह और खुशियों के माहौल में मनाया गया। विद्यालय परिसर को रंग-बिरंगी सजावट और गुब्बारों से आकर्षक रूप दिया गया। सुबह से ही बच्चे उत्साहित नजर आए।

बाल मेले में बच्चों की उमड़ी भीड़

विद्यालय में आयोजित बाल मेले ने बच्चों का मन मोह लिया। छोटे-छोटे बच्चों के लिए झूले, ट्रैम्पोलिन, मिक्की माउस बाउंसर, विभिन्न खेल और रचनात्मक गतिविधियाँ लगाई गईं। बच्चे झूलों पर मस्ती करते और खेलों में हिस्सा लेकर खुश दिखाई दिए। कई प्रतियोगिताओं में विजयी रहे छात्रों को पुरस्कार भी वितरित किए गए। शिक्षकों ने भी बच्चों के साथ गतिविधियों में भाग लेकर उनका उत्साह बढ़ाया।

शिक्षकों ने कराई विशेष असेंबली

कार्यक्रम की शुरुआत विशेष मॉर्निंग असेंबली से हुई, जिसे शिक्षकों ने संचालित किया। इसमें नेहरू जी के जीवन, उनके विचारों और भारत के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डाला गया। बच्चे पूरे ध्यान से कार्यक्रम में शामिल रहे और नई जानकारियाँ प्राप्त कीं।

विद्यालय प्रबंधन ने दी शुभकामनाएँ

विद्यालय के प्रबंधक निदेशक शिवम पटेल ने कहा कि नेहरू जी का सपना था कि हर बच्चा मुस्कुराए, और स्कूल उसी दिशा में लगातार कार्य कर रहा है।
निदेशिका सेजल पटेल ने कहा कि बच्चों की मुस्कान ही विद्यालय की सबसे बड़ी उपलब्धि है।
वहीं, प्राचार्य संदीप पांडेय ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और बाल मेला उन्हें नेतृत्व, सहयोग और आत्मविश्वास सिखाने का माध्यम है।

फोटो पॉइंट बने शिक्षक और छात्र

दिनभर बच्चे शिक्षकों संग फोटो खिंचवाते, उपहार लेते और मेले में घूमते नजर आए। बच्चों की हंसी ने पूरा परिसर आनंदमय बना दिया। विद्यालय में पूरे दिन बाल दिवस का उत्साह बना रहा।

— अमर प्रभात प्रतिनिधि


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

शीतल देवल को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से ‘भारत की बेस्ट टीचर’ का सम्मान

Spread the loveउपलब्धि से परिवार और देवल समाज में खुशी, मेहनत और समर्पण को मिला …