Breaking News

बी.आई.एम.टी. कालेज ने विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किया

Spread the love

बदायूँ। बी.आई.एम.टी. कालेज, बदायूँ द्वारा बी.एस.सी. (बायो वर्ग) के विद्यार्थियों के लिए आज दिनांक 14.11.2025 को एक शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया। यह भ्रमण ईकरी स्थित बदायूँ एग्रीकल्चरल फार्म में सम्पन्न हुआ।

भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने मत्स्य पालन के विभिन्न पहलुओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्हें खाद्य मछलियों की विभिन्न जातियों, उनके पालन-पोषण, वासस्थान, आहार, व्यवहार, सामान्य लक्षण, जीवन चक्र और आर्थिक महत्व के विषय में विस्तार से समझाया गया। विद्यार्थियों ने अपने अनुभवों और देखे गए तथ्यों के आधार पर मत्स्य पालन पर रिसर्च एवं सर्वे रिपोर्ट भी तैयार की, जो उनके प्रोजेक्ट कार्य के लिए उपयोगी साबित होगी।

महाविद्यालय डीन अरविन्द कुमार गुप्ता ने कहा कि पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ इस तरह के शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों को व्यवहारिक और प्रयोगात्मक ज्ञान प्रदान करने में सहायक होते हैं। इस भ्रमण का सफल आयोजन प्रो. मो. जसीम ख़ान और दीपेश कुमार द्वारा किया गया।

विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने इस शैक्षणिक भ्रमण को और भी सफल बनाया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बड़े नवाचारों का जन्म भारी बजट से नहीं, बड़े विचारों सेः प्रो. संदीप पोद्दार

Spread the love मुरादाबाद। लिंकन यूनिवर्सिटी कॉलेज, मलेशिया में रिसर्च एंड इन्नोवेशन के डिप्टी वाइस …

error: Content is protected !!