Breaking News

बाल दिवस पर ब्लूमिंगडेल स्कूल और ब्लूम्स में बच्चों ने मनाया उत्साहपूर्ण कार्यक्रम

Spread the love

बदायूँ। बाल दिवस के अवसर पर ब्लूमिंगडेल स्कूल, बदायूँ एवं इसकी किंडरगार्टन शाखा ब्लूम्स में विविध रंगारंग कार्यक्रमों के साथ उत्सव मनाया गया। दोनों शाखाओं में बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और विद्यालय परिसर बच्चों की मुस्कान और उल्लास से गूँज उठा।

मुख्य शाखा में दिवस की शुरुआत विशेष प्रार्थना सभा से हुई, जिसमें शिक्षकों ने प्रेरणादायक गीत, कविताएँ और देशभक्ति से जुड़े प्रस्तुतिकरण देकर बच्चों का मनोबल बढ़ाया। इसके बाद बच्चों ने मंच पर नाटक, कविता-पाठ, वादन, समूह गान, नृत्य, क्विज और अन्य रचनात्मक प्रस्तुतियाँ दीं, जिन्हें सभी ने उत्साहपूर्वक देखा और आनंद लिया।

किंडरगार्टन शाखा ब्लूम्स में बच्चे अपने पसंदीदा कार्टून कैरेक्टर—सुपरमैन, बैटमैन, फेयरीज़, प्रिंसेस आदि—के गेटअप में आए, जिससे पूरा परिसर एक रंगीन कार्निवल जैसा दिखाई दिया। शिक्षिकाओं द्वारा आयोजित विशेष असेंबली में बच्चों को बाल दिवस का महत्व बताया गया और उन्हें मजेदार गतिविधियों, कविताओं और गीतों के माध्यम से सीखने का आनंद भी मिला।

कार्यक्रम में टैटू मेकिंग, नेल पेंटिंग और चेहरे पर आकर्षक डिज़ाइन जैसी गतिविधियाँ भी कराई गईं, जिसे बच्चों ने बड़े उत्साह से किया। पूरा दिन बच्चों की हंसी और उल्लास से सराबोर रहा।

विद्यालय की अध्यक्षा श्रीमती पम्मी मेंहदीरत्ता, संचालक श्रीमती ज्योति मेंहदीरत्ता, हेड बॉय ईशान मेंहदीरत्ता तथा श्वेता मेंहदीरत्ता ने बच्चों को शुभकामनाएँ दीं। प्रधानाचार्य श्री संजीव सिंह राठौर ने जीवन में अनुशासन, परिश्रम और मानवीय मूल्यों का पालन करने की प्रेरणा दी, जबकि उप-प्रधानाचार्य श्री परशुराम मिश्रा ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर एकेडमिक हेड सौरभ गांगुली, कॉर्डिनेटर अंजला सोनी, मृणाल सक्सेना, सुषमा वर्मा एवं सम्पूर्ण विद्यालय परिवार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन बच्चों को मिठाइयाँ वितरित कर किया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

उमरे के मुबारक सफर से वापसी पर किया इस्तकबाल

Spread the loveबदायूँ उमरे के मुबारक सफर से वापसी पर किया इस्तकबाल कादरचौक के ग्राम …

error: Content is protected !!