Breaking News

फतेहगंज पश्चिमी : डीसी वर्मा की पहल से शुरू हुई बरेली–शीशगढ़–शेरगढ़ इलेक्ट्रॉनिक रोडवेज बस सेवा

Spread the love

संवाददाता, फतेहगंज पश्चिमी।
मीरगंज विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा की पहल और अथक प्रयासों से बरेली से शीशगढ़ और शेरगढ़ तक जाने वाली इलेक्ट्रॉनिक रोडवेज बस सेवा दोबारा शुरू हो गई है। क्षेत्रीय जनता और व्यापारियों ने विधायक का आभार व्यक्त किया है।

जानकारी के अनुसार, फतेहगंज पश्चिमी, शाही, शीशगढ़ और शेरगढ़ क्षेत्र की जनता पहले जिला मुख्यालय तक आने-जाने के लिए टेंपो और अन्य साधनों पर निर्भर रहती थी, जिससे उन्हें काफी असुविधा का सामना करना पड़ता था। विधायक डॉ. डीसी वर्मा ने इस समस्या को देखते हुए बरेली से फतेहगंज पश्चिमी होते हुए शीशगढ़ और शेरगढ़ तक नियमित इलेक्ट्रॉनिक बसों का संचालन शुरू कराया। इसके लिए फतेहगंज पश्चिमी लोधी नगर, स्टेशन रोड पर सिंचाई विभाग की भूमि पर रोडवेज बस स्टैंड का निर्माण भी कराया गया।

सोमवार को अचानक रोडवेज अधिकारियों ने नए शासन आदेश के तहत यह बस सेवा बंद कर दी थी। जनता और व्यापारियों की समस्याओं को देखते हुए विधायक ने रोडवेज अधिकारियों से चर्चा की और लगातार प्रयास किए। इसके परिणामस्वरूप देहात क्षेत्र के लिए 10 नई रोडवेज बसों का संचालन पुनः शुरू किया गया।

विधायक डॉ. डीसी वर्मा ने बताया कि नई बसें नियमित रूप से बरेली से फतेहगंज पश्चिमी, शाही, शीशगढ़, दुनका और सहोडा होते हुए आने-जाने का कार्य करेंगी, जिससे आमजन को राहत मिलेगी। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि जनता की सुविधा सर्वोपरि है और भविष्य में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।

बस सेवा शुरू होने के बाद व्यापारी सचिन चौहान, ब्लॉक प्रमुख सत्येंद्र यादव, पूर्व प्रधान वेदपाल सिंह, जिला पंचायत सदस्य ममता गंगवार, मेला अध्यक्ष उवेंद्र सिंह चौहान, केपी राणा, डॉ. मुदित प्रताप सिंह, सभासद प्रदीप गुप्ता, अबोध सिंह, चक्रवीर सिंह चौहान, रमन जयसवाल, पूर्व चेयरमैन विजय कुमार गुप्ता, पूर्व ब्लॉक प्रमुख देवपाल सिंह चौहान, दीपक तोमर, अमित सिंह, शीतल भारद्वाज, दुर्ग पाल सिंह, धर्मेंद्र सिंह उर्फ मोनू ठाकुर, गौरव मिश्रा, जगतपाल सिंह सहित ग्राम प्रधानों, बीडीसी सदस्यों, जिला पंचायत सदस्यों और समाजसेवकों ने विधायक का धन्यवाद ज्ञापित किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सदर विधायक महेश चन्द्र गुप्ता ने किया नवनिर्मित सार्वजनिक शौचालय का अनावरण

Spread the love राजकीय सिविल पेंशनर्स परिषद के भवन के समीप विधायक निधि से हुआ …

error: Content is protected !!