Breaking News

प्रसूता की संदिग्ध हालात में मौत, मेडिकेयर अस्पताल सील

Spread the love

संवाददाता – गोविंद देवल, अमर प्रभात

बिसौली।
शुक्रवार देर रात नगर स्थित मेडिकेयर अस्पताल में प्रसव के बाद भर्ती एक प्रसूता की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टर और स्टाफ पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव सिद्धपुर कैथोली निवासी एवरन की 25 वर्षीय पत्नी पिंकी ने पांच दिन पहले ही एक बच्चे को जन्म दिया था। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ने पर उसे मेडिकेयर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि भर्ती के दौरान पिंकी की तबीयत अचानक खराब हुई, लेकिन समय रहते इलाज न मिलने और स्टाफ की लापरवाही के कारण उसकी मौत हो गई।

प्रसूता की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया। हंगामे के बीच अस्पताल के डॉक्टर और अन्य स्टाफ मौके से फरार हो गए। शनिवार सुबह नोडल अधिकारी मोहन झा अस्पताल पहुंचे और जांच के बाद अस्पताल को विधिवत सील कर दिया।

परिजनों ने मेडिकल स्टाफ पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम प्रकरण की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू में थॉटफुल लीडरशिप प्रतिस्पर्द्धा में सीसीएसआईटी की वंशिका सक्सेना अव्वल

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर टीचिंग, लर्निंग एंड डवलपमेंट- सीटीएलडी की …