Breaking News

एसआईआर अभियान में तेजी: मतदाता सूची के फॉर्म घर–घर पहुँचे, अपलोडिंग पर उप जिलाधिकारी रख रहीं कड़ी नजर

Spread the love

बिसौली से संवाददाता आई एम खान

बिसौली। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत क्षेत्र में मतदाताओं के घर–घर फॉर्म पहुँचाए जा चुके हैं। बीएलओ लगातार फॉर्म भरवाने और उन्हें सिस्टम पर अपलोड करने की प्रक्रिया में जुटे हुए हैं। पूरी कार्रवाई की निगरानी उप जिलाधिकारी राशि कृष्णा स्वयं कर रही हैं।

एसडीएम राशि कृष्णा ने संबंधित अधिकारियों व बीएलओ को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि फॉर्म वितरण, संकलन और सिस्टम पर अपलोडिंग में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि अभियान समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पूरा होना चाहिए।

सोमवार को एसडीएम ने तहसील सभागार में अलग से कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है, जो फॉर्म अपलोडिंग की स्थिति पर निरंतर नजर बनाए हुए हैं और किसी भी समस्या की तत्काल सूचना दे रहे हैं। अभियान को सफल बनाने के लिए प्रशासन पूरी तरह सक्रिय मोड में नजर आ रहा है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं में जनगणना-2027 का प्रथम चरण तेज़ी से जारी

Spread the love6,082 प्रगणक और 1,014 पर्यवेक्षक घर-घर पहुंचकर कर रहे डिजिटल गणना, 2,729 हाउस …

error: Content is protected !!