Breaking News

सत्य साधना कोल्ड स्टोरेज में उद्योगपति संजय गर्ग की दिवंगत माता सत्यवाला गर्ग को दी गई श्रद्धांजलि

Spread the love

बिसौली से आई एम खान संवाददाता

बिसौली। सत्य साधना कोल्ड स्टोरेज परिसर में उद्योगपति एवं रोटरी क्लब के अध्यक्ष संजय गर्ग की दिवंगत माता सत्यवाला गर्ग की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सोमवार को आयोजित इस कार्यक्रम में जिले की कई प्रमुख हस्तियों ने पहुंचकर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए तथा आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

श्रद्धांजलि सभा में एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह तथा इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष रामाधीन सिंह ने विशेष रूप से पहुंचकर परिवार को सांत्वना दी। इसके साथ ही मुड़िया धुरेकी व श्री राम गुलाम मंदिर में भी लोगों ने भावपूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित किए।

कार्यक्रम में शैलेन्द्र नाथ गर्ग, पुष्पेन्द्र नाथ गर्ग, संजय गर्ग, नीलम गर्ग, सुजाता सिंघल, राजीव सिंघल, पीयूष अग्रवाल, प्रियम अग्रवाल, शेखर गर्ग, रश्मि गर्ग, शिवम गर्ग, बरखा गर्ग,
तथा नवीन, अभिनव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अमित पाठक, ब्लॉक प्रमुख ओम किशन, डॉ. राशि गर्ग, डॉली गर्ग,
साथ ही नामिता, सुचि, नीलम, रश्मि, प्रियम, रीमा, आलोक, अमरदीप, रचित, अर्पित, विशाल, भुवनेश, अनिल, मीरा गर्ग, रानी, उषा, चित्रा, मधु, रीता, विशाल, खुशबू, सांझी, श्रव्या, धीर, दिव्योम सहित बड़ी संख्या में परिजन, समाजसेवी व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित सभी लोगों ने दिवंगत सत्यवाला गर्ग के व्यक्तित्व को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों को प्रेरणादायी बताया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिल्सी में फॉगिंग न होने से बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, रातभर परेशान हो रहे लोग

Spread the loveबिल्सी, बदायूं। नगर में लंबे समय से फॉगिंग नहीं होने के कारण मच्छरों …

error: Content is protected !!