Breaking News

दुकान में छापा, बड़ा डिब्बा चरस से भरा मिला: अंतरराज्यीय तस्कर फरार, पिता गिरफ्तार

Spread the love

संवाददाता — शाही

थाना शाही पुलिस ने मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर कस्बे की मेन मार्केट स्थित एक दुकान पर छापा मारकर एक बड़े डिब्बे में भारी मात्रा में चरस बरामद की। पुलिस कार्रवाई के दौरान दुकान संचालक, जो अंतरराज्यीय तस्करी में संलिप्त बताया जा रहा है, मौके से फरार हो गया।

सूत्रों के मुताबिक, छापेमारी के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी के पिता को हिरासत में लेकर थाने ले जाकर पूछताछ शुरू की है। बताया जाता है कि करीब दस दिन पहले पंजाब पुलिस ने भी कस्बे में स्थित आरोपी के घर दबिश दी थी, लेकिन वह तब भी फरार हो गया था।

कस्बेवासियों ने बताया कि आरोपी लंबे समय से दुकान की आड़ में चरस और स्मैक की तस्करी करता है। उत्तराखंड, दिल्ली, पंजाब सहित कई राज्यों से ग्राहक और सहयोगी उसके संपर्क में रहते हैं और आए दिन गाड़ियों से तस्करों की आवाजाही बनी रहती थी।

थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि दुकान से बरामद चरस को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भाजपा के ‘बूथ विजय’ का महाकुंभ: 22 जुलाई के सम्मेलन को लेकर बदायूँ में तैयारी तेज

Spread the love बदायूँ। भारतीय जनता पार्टी आगामी 22 जुलाई को आयोजित होने वाले ‘बूथ …

error: Content is protected !!