Breaking News

श्री शिव मनकामेश्वर मंदिर का सत्रहवां वार्षिकोत्सव धूमधाम से सम्पन्न, हजारों भक्तों ने ग्रहण की प्रसादी

Spread the love

संवाददाता आई एम खान— बिसौली

नगर के मोहल्ला ठाकुरान स्थित श्री शिव मनकामेश्वर मंदिर (पीपल वाला मंदिर) में मंगलवार को सत्रहवां वार्षिक उत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। वार्षिकोत्सव के अवसर पर मंदिर को आकर्षक फूलों से सजाया गया, जिसे देखकर भक्त अभिभूत हो उठे।

कार्यक्रम का शुभारंभ अनिल कुमार सर्राफ के परिवार सहित भक्तों द्वारा भगवान शिव के रुद्राभिषेक से हुआ। इसके पश्चात भव्य कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित श्रद्धालु भोलेनाथ के भजनों में मंत्रमुग्ध होकर झूमते नजर आए।

दोपहर बाद भोजन प्रसादी (भंडारे) का वितरण शुरू किया गया, जो देर रात तक चलता रहा। हजारों श्रद्धालुओं ने पंक्ति बद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया और भगवान शिव के प्रति अपनी श्रद्धा अर्पित की।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अनिल कुमार सर्राफ, सुनीत कुमार, नवीन कुमार बंटी, गौरव कुमार, सौरभ कुमार, यशोदा नंदन वार्ष्णेय, देवकीनंदन वार्ष्णेय, रूपम वार्ष्णेय, ओजस, ईशान, पारस, हर्षित, शेखर वार्ष्णेय, नितिन गुप्ता, डॉ. कपिल गुप्ता, विपुल वार्ष्णेय, उदित वार्ष्णेय, श्रेयांश सहित जायंट्स ग्रुप महिला समृद्धि एवं वार्ष्णेय महिला वेलफेयर समिति की सदस्याएं मौजूद रहीं।

मंदिर परिसर भक्तों की भीड़, भजनों की गूंज और शिव आराधना से पूरे दिन श्रद्धामय वातावरण से सराबोर रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बीजेपी जन कल्याण मंच का विस्तार, सूफी मुजाहिर जिला अध्यक्ष व इमशाद अली बने उपाध्यक्ष

Spread the loveसहसवान। भारतीय जनता पार्टी जन कल्याण मंच को और अधिक गति देने के …

error: Content is protected !!