Breaking News

उद्योगपति संजय गर्ग की माता को श्रद्धांजलि, एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह सहित अनेक हस्तियों ने दी अंतिम विदाई

Spread the love

संवाददाता — आई.एम. खान, बिसौली

सत्य साधना कोल्ड स्टोरेज परिसर में उद्योगपति एवं रोटरी क्लब के अध्यक्ष संजय गर्ग की दिवंगत माता सत्यवाला गर्ग की स्मृति में सोमवार को श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। सभा में क्षेत्र की अनेक प्रतिष्ठित हस्तियों ने पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

इस दौरान एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष रामाधीन सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने मुड़िया धुरेकी और श्रीराम गुलाम मंदिर पहुंचकर सत्यवाला गर्ग के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में शांति पाठ कराया गया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। उपस्थित लोगों ने सत्यवाला गर्ग के विराट व्यक्तित्व और सादगीपूर्ण जीवन पर अपने विचार भी व्यक्त किए।

श्रद्धांजलि सभा में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. मनोज माहेश्वरी, ब्लॉक प्रमुख आसफपुर ओम किशन, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अमित पाठक, एड. योगेश भारद्वाज, डॉ. संजय, एड. ठा. सुनील कुमार सिंह, नगर अध्यक्ष भाजपा मनोज गुप्ता, एड. राजेश भारद्वाज, सेठ विष्णु शंकर अग्रवाल, राजीव साहू, सुभाष चंद्र अग्रवाल, रवि प्रकाश अग्रवाल, अरविंद अग्रवाल, विजय अग्रवाल, अनुज गर्ग, ठा. देवेंद्र सिंह, अमित पंडित, विनीत अग्रवाल, अजीत अग्रवाल, अमित वार्ष्णेय, सुमित अग्रवाल, गौरी शंकर कथूरिया, पूर्व सभासद विनीत वार्ष्णेय, हरिशंकर अग्रवाल समेत अनेक जनप्रतिनिधि, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, प्रबुद्धजन तथा संजय गर्ग के इष्टमित्र और रिश्तेदार बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

पूरे कार्यक्रम के दौरान वातावरण भावपूर्ण, श्रद्धामय और शांत रहा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अवैध तमंचे व कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

Spread the loveबदायूं। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मूसाझाग पुलिस …