Breaking News

बिल्सी में हनुमान चालीसा के साथ अलौकिक श्रृंगार और भव्य पूजा

Spread the love

बिल्सी, संवादाता: तहसील रोड स्थित शिव शक्ति ओम मंदिर पर मंगलवार को बालाजी भक्त मंडली के पदाधिकारियों ने हनुमान जी का अलौकिक श्रृंगार कर भव्य चोला चढ़ाया। सुबह से ही मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से भर गया।

मंत्रोच्चार और जयकारों के बीच हनुमान जी की प्रतिमा का आकर्षक श्रृंगार किया गया। चोला चढ़ाने के बाद मंडली के सदस्यों ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया। पूरे मंदिर में ‘संकट मोचन हनुमान’ के जयघोष गूंजते रहे।

भक्तिमय वातावरण में चालीसा पाठ की ध्वनि दूर-दूर तक फैली, जिससे श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक शांति और सुखद अनुभूति हुई। भक्त मंडली के सदस्यों ने बताया कि हनुमान चालीसा का पाठ व्यक्ति के मन में उत्साह, साहस और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। इससे जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं और मन को एकाग्रता एवं शक्ति प्राप्त होती है।

विशेष रूप से मंगलवार को किए गए पाठ का महत्व बढ़ जाता है, क्योंकि यह दिन बजरंगबली को प्रिय माना जाता है।

इधर, मोहल्ला संख्या चार सिरासौल रोड स्थित श्री संकट मोचन दरबार और गुधनी स्थित बलदेव धाम पर भी भक्तों ने बाबा पर चोला चढ़ाकर विशेष श्रृंगार कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद आरती कर प्रसाद का वितरण किया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

उप जिलाधिकारी श्री साई आश्रित शाख मुरी और तहसीलदार सुरेंद्र कुमार ने पौधे लगाए।

Spread the loveबिसौली। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर तहसील परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम हुआ। …

error: Content is protected !!